आज से नवंबर महीने की शुरुआत हो गई है। हर महीने की पहली तारीख को कुछ ऐसे फैसले होते है जो आम आदमी की जेब पर असर डालते हैं। इस महीने हुआ बदलाव आम आदमी को राहत देने वाला है। 1 नवंबर 2022 से पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भारी कटौती की है। जिसके बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड(IOCL) के मुताबिक, आज 1 नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये, चेन्नई में 116.5 रुपये कम में मिलेगा। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इस सिलेंडर के दाम 25 रुपये कम हुए थे। जबकि घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ।
दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1995.50 रुपये में मिलता था। वहीं, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये की जगह 1696 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 1893 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 2009.50 रुपये में मिल रहा था।
लगातार छठे दिन सिलेंडर के दामों में हुई कटौती
आपको बता दें कि 19 किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर होता है। लगातार छठे महीने में कमर्शियल गैस सलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। एक जून को इसमें 135 रुपये की कमी की गई थी जबकि एक जुलाई को यह 198 रुपये सस्ता हुआ था। एक अगस्त को इसकी कीमत में 36 रुपये की कटौती की गई थी।
वहीं सितंबर में 100 रुपए की भारी कटौती हुई थी। इससे पहले एक अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी। उस दिन इसका दाम 249.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा था। इसके बाद दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 2253 रुपये हो गया था। इसके साथ ही 1 अक्टूबर को LPG गैस सिलेंडर के दामों में 25.5 रुपये की कटौती की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



