गुड़गांव : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड जो 20.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले महिंद्रा समूह का हिस्सा है, ने अपने कंपैक्ट एसयूवी मॉडल, xuv300 के लिए अपना नया कैंपेन शुरू किया। मशहूर अदाकारा व ऑटोमोबाइल एंथुजिएस्ट, गुल पनाग के साथ मिलकर कैंपेन चलाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत, 8 शहरों के टूर की प्रथम पहल आज शुरू हो गई। इस पहल के जरिए महिला कार खरीदारों को महिंद्रा के शोरूम्स में आमंत्रित किया जाता है, ताकि महिलाओं के बारे में बनी धारणाओं को तोड़ते हुए जीवन में नई राह पर चलने के उनके जज्बे को सलाम किया जा सके। स्टीयरिंग संभालने वाली महिलाओं के हौसले को सलाम करने वाले, इस इवेंट में महिलाएं शहर में xuv300 चलाती हुई नजर आयेंगी।
गाड़ी चलाती महिलाओं के इस काफिले का नेतृत्व गुल पनाग करेंगी। इस नए अभियान के बारे में बताते हुए, विजय राम नाकरा, चीफ ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग, ऑटोमोटिव डिविजन, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा, इस कैंपेन का उद्देश्य उन महिलाओं की बदलती भूमिका के बारे में बताना व उसे स्वीकार करना है, जो बने बनाये रास्तों पर नहीं बल्कि अपने खुद के बनाए रास्तों पर जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



