मुंबई : देश में यात्री वाहनों की मांग न होने के कारण सबसे बड़ी कार विनिर्माता, मारुति सुजुकी ने लगातार 8वें महीने उत्पादन में कटौती की है। पिछले महीने कंपनी ने कुल 1,19,337 वाहन बनाए, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने कंपनी ने 1,50,497 वाहन बनाए थे।
यात्री वाहनों का उत्पादन पिछले वर्ष अक्टूबर 148,318 वाहनों के मुकाबले 117,383 वाहनों का रहा, जबकि वैन उत्पादन पिछले साल के अक्टूबर 13,817 वाहनों से लगभग आधा घटकर 7,661 रह गया। कंपनी ने शुक्रवार को एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि छोटे वाहन खंड में उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि के 34,295 से घटकर 20,985 रह गया। इस खंड में अल्टो, एस-प्रेसो, पुराना वैगन आर शामिल हैं।
काम्पैक्ट सेगमेंट में नई वैगन आर, सेलेरियो, आईजिनिस, स्विफ्ट, बैलेनो, ओईएम मॉडल, डिजायर शामिल हैं, और इस खंड के वाहनों का उत्पादन पिछले वर्ष अक्टूबर के 74,167 से घटकर 64,079 रह गया। सिर्फ जिप्सी, विटारा ब्रेजा, एर्टिगा, एक्सएल-6, एस-क्रॉस जैसे यूटिलिटी वाहनों के उत्पादन में मामूली वृद्धि देखने को मिली, जो पिछले वर्ष अक्टूबर के 22,526 से मामूली बढ़कर 22,736 हो गया।


Download Android App
Download iOS App



