मालाबार गोल्ड अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाएगा

Summary :

साल 2023 तक कंपनी का सालाना करोबार 45 हजार करोड़ और समूह का कारोबार सालाना 6. 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुंबई : दुनिया के सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर्स में शामिल मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने कारोबारी सफलता के 25 साल पूरे कर लिए हैं। अपने सिल्वर जुबली ईयर की पूर्व संध्या पर उसने वैश्विक स्तर पर कारोबारी विस्तार से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की जिसके तहत अगले पांच साल के दौरान कंपनी अपने स्टोर्स की संख्या मौजूदा 250 के मुकाबले तीन गुणा बढ़ाकर 750 स्टोर्स तक करेगी।

साल 2023 तक कंपनी का सालाना करोबार 45 हजार करोड़ और समूह का कारोबार सालाना 6. 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। नए बाजार की विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए मालाबार समूह ने एक नई अवधारणा-एमजीडी लाइफस्टाइल आभूषण पेश किया है जिसमें छोटे प्रारूप के स्टोर्स शामिल हैं। जहां पर रोजमर्रा के इस्तेमाल के आभूषणों के साथ ही लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों का मोहभंग जारी

Desk Team