घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत के बाद जल्द की बिकवाली का दबाव हावी होने के कारण बाजार टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था। सेंसेक्स सुबह 9.19 बजे पिछले सत्र से 43.57 अंक नीचे 40,401.58 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 18.05 अंक फिसलकर 11,903.45 पर बना हुआ था।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले बढ़त के साथ 40,527.24 पर खुला और 40,536.42 तक उछला, लेकिन बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण सूचकांक फिसलकर 40,391.04 पर आ गया। जबकि पिछले सत्र में सेंसेक्स 40,445.15 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले बढ़त के साथ 11,939.10 पर खुला और 11,941.25 तक उछला, लेकिन जल्द ही फिसलकर 11,898.60 पर आ गया। पिछले सत्र में निफ्टी 11,921.50 पर बंद हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



