पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बहरीन की आगामी यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रवासी पाकिस्तानियों के लिए प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सईद जुल्फिकार बुखारी ने बताया कि खान को एक विशेष समारोह में ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ रेनेसां’ सम्मानित किया जाएगा।
अगस्त में, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यात्रा के दौरान उनके इमरान अपने समकक्ष खलीफा बिन सलमान अल खलीफा और किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा से मुलाकात करेंगे। वह बहरीन के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी भाग लेंगे।
कर्नाटक उपचुनाव : येदियुरप्पा का दावा- भाजपा जीतेगी 15 में से 13 सीटें
प्रधानमंत्री का तीन देशों का दौरा 15 दिसंबर से शुरू होगा। उनका पहला पड़ाव बहरीन होगा। वह शरणार्थियों पर एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए जेनेवा भी जाएंगे, जबकि मलेशिया उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा।


Download Android App
Download iOS App



