LPG, ATF Duty की नई कीमत तय, Online Gaming, UPI और क्रेडिट कार्ड के लिए 1 मई से बदले नियम, जानें क्या हुआ बदलाव

May 1 New Rules India

May 1 New Rules India: 1 मई 2026 से देशभर में कई बड़े बदलाव हुए है साथ ही महंगाई का बड़ा झटका भी देखने को मिला है। आज से LPG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत, ATF Duty की कीमत भी तय कर दी गई है साथ ही क्रेडिट कार्ड, Online Gaming और UPI को लेकर भी नियम बदल गए है। कीमत बढ़ने से लोगों की जेब में सीधा असर पड़ेगा और नए नियम जानना भी जरूरी हो जाएगा। विस्तार से जानते है आज किन क्षेत्रों में कितना बदलाव हुआ है।

ATF के निर्यात पर ड्यूटी तय

1 मई से हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है लेकिन ATF के निर्यात पर 33 रुपये प्रति लीटर ड्यूटी तय कर दी है। कीमत में बढ़ोतरी ना होने के कारण हवाई किराया भी नहीं बढ़ सकता है।

5KG वाले छोटे सिलेंडर की कीमत बढ़ी

मई महीने की शुरुआत में ही LPG सिलेंडर के साथ ही 5KG वाले छोटे सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। बता दें कि अब 261 रुपये महंगा होने के बाद इस सिलेंडर की कीमत ₹549 कीमत से बढ़कर ₹810 हो गई है।  ऐसे में जिनके पास छोटा सिलेंडर उनके लिए इस महंगाई का सीधा असर उनकी जेब में पड़ेगा साथ ही बजट भी खराब होगा।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ी

1 मई 2026 से ग्राहकों को मंहगाई का तगड़ा झटका लगा है जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है और 993 रुपये तक कीमत बढ़ा दी गई है। दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 तक बढ़ गई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में यह तीसरी बढ़ोतरी की गई है।

ऑनलाइन गेमिंग के बदले नियम

ऑनलाइन गेमिंग के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए है और कड़ी निगरानी के लिए अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी OGAI का गठन किया जाएगा साथ ही ऑनलाइन गेम्स को तीन हिस्सो मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स में बांटा गया है और रियल मनी से जुड़े गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। बच्चों की सुरक्षा के लिए वेरिफिकेशन और पैरेंटल कंट्रोल भी अनिवार्य कर दिया गया है।

UPI पेमेंट होगी सुरक्षित

अब UPI से पेमेंट प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए  कदम उठाए गए है और PIN डालने के बाद वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक भी करना पड़ सकता है जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी और स्कैम को कम किया जा सकेगा।

क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव

कई नए नियमों के साथ ही क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब कार्ड से बिजली का बिल भुगतान करने पर रिवॉर्ड पॉइंट कम मिलेंगे साथ ही कुछ लेन देन की प्रक्रिया में अतिरिक्त चार्ज भी देना पड़ सकता है।

ALSO READ: चुनाव खत्म, मंहगाई का तगड़ा झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, ₹993 हुआ महंगा, जानें नई कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।