जल्द खुलेगा मुंबई-नागपुर एक्‍सप्रेसवे, सफर होगा आसान

Summary :

Mumbai-Nagpur expressway: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, जिसकी घोषणा 2015 में हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे की नींव रखी थी। जल्द चालू होगा मुंबई-नागपुर एक्‍सप्रेसवे मुंबई बड़े बदलावों के कगार पर है क्योंकि 2024 के अंत तक कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू होने वाली हैं। इनमें बहुप्रतीक्षित मेट्रो 3 भूमिगत लाइन, नवी मुंबई हवाई अड्डे का पहला टर्मिनल, नया वाशी क्रीक ब्रिज, एससीएलआर एक्सटेंशन, फुल कोस्टल रोड, मेट्रो 3, चरण 1 और समृद्धि महामार्ग शामिल हैं। 16 घंटे से घटकर 8 घंटे में सफर तय इस 6 लेन एक्‍सप्रेसवे के पूरी तरह…

Mumbai-Nagpur expressway

Mumbai-Nagpur expressway: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, जिसकी घोषणा 2015 में हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे की नींव रखी थी।

जल्द चालू होगा मुंबई-नागपुर एक्‍सप्रेसवे

मुंबई बड़े बदलावों के कगार पर है क्योंकि 2024 के अंत तक कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू होने वाली हैं। इनमें बहुप्रतीक्षित मेट्रो 3 भूमिगत लाइन, नवी मुंबई हवाई अड्डे का पहला टर्मिनल, नया वाशी क्रीक ब्रिज, एससीएलआर एक्सटेंशन, फुल कोस्टल रोड, मेट्रो 3, चरण 1 और समृद्धि महामार्ग शामिल हैं।

16 घंटे से घटकर 8 घंटे में सफर तय

इस 6 लेन एक्‍सप्रेसवे के पूरी तरह आवागमन के लिए खुल जाने पर मुंबई से नागपुर जाने में लगने वाला समय 16 घंटे से घटकर 8 घंटे का रह जाएगा। 701 किलोमीटर लंबे मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के पहले चरण (नागपुर से शिरडी खंड) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को किया था। नागपुर से शिरडी तक का खंड करीब 520 किलोमीटर लंबा है। शिरडी से इगतपुरी तक के 80 किलोमीटर लंबे खंड को मई 2023 में यातायात के लिए खोला गया था। अब शेष बचे 101 किलोमीटर हिस्‍से पर निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है।

55 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड एक्‍सप्रेसवे है। इसे 55 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बाद महाराष्‍ट्र का दूसरा एक्सप्रेसवे है। यह भी एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है. मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे (Mumbai Nagpur Expressway Route) महाराष्‍ट्र के 10 जिलों-नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, जालना, औरंगाबाद, नासिक, अहमदनगर और ठाणे से होकर गुजरता है। एक्‍सप्रेसवे के रूट पर तीन वन्यजीव अभ्यारण्य हैं।

श्रद्धालुओं को खास फायदा

इस एक्‍सप्रेसवे के यातातायात के लिए पूरी तरह खुल जाने से मुंबई से त्रयंबकेश्‍वर, शिरडी और शनि शिंगणापुर जैसे धार्मिक स्‍थलों तक जाने में भी कम समय लगेगा। शिरडी और शनि शिंगणापुर अहमदनगर जिले में है, जबकि त्र्ंबकेशवर नासिक जिले में स्थित है। मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर 33 बड़े पुल, 274 छोटे पुल, छह सुरंग तथा 65 फ्लाईओवर होंगे। नासिक से ठाणे के कई पहाड़ हैं। इन पहाड़ों में से पहाड़ में से 8 किमी लंबी, 17.6 मीटर चौड़ी और 9.12 मीटर ऊंची सुरंग का निर्माण भी किया गया है।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan