कोलकाता : कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने धरूलू कपड़ा उद्योग को कारोबार के विस्तार के लिए नवोन्मेष और नयी पहल पर ध्यान देने का आह्वान किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि सरकार का प्रयास है कि छोटे आकार की कंपनियों आकार बढ़े और वे मध्यम आकार की कंपनी बनें। उन्होंने कहा कि कपड़ा क्षेत्र की लगभग 80 प्रतिशत कंपनियां लघु एवं मध्यम आकार की हैं।
इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में ईरानी ने यह भी कहा कि (कपड़ा क्षेत्र में) नवोन्मेष की जरूरत है। तकनीकी कपड़ों का विषय इसक एक अच्छा उदाहरण है।’’ तकनीकी कपड़ों का इस्तेमाल वाहन, आंतरिक साजसज्जा , स्वास्थ्य, औद्योगिक सुरक्षा इत्यादि क्षेत्रों में होता है। ईरानी ने कहा कि कपड़ा उद्योग को सरकार के साथ मिलकर करना चाहिए ताकि जिन नीतियों को बनाया जाए उन्हें प्रभावी तौर लागू किया जा सके।


Download Android App
Download iOS App



