चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल किया जाएगा। अरोड़ा ने कहा, ”विगत में हुए चुनावों में वी वी पी ए टी मशीनों का इस्तेमाल सफल रहा है और इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वी वी पी ए टी मशीन उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है।”
वीवीपीएटी एक ऐसी मशीन है जिससे उस पार्टी के चुनाव चिह्न वाली पर्ची निकलती है जिसे मतदाता ने वोट दिया होता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि वोट उसी उम्मीदावर को गया है, जिसे मतदाता ने वोट दिया हो। बाद में पर्ची एक बॉक्स में गिर जाती है और मतदाता इसे अपने घर नहीं ले जा सकता। बता दें कि अरोड़ा अमृतसर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट जिलों के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



