तिरुवनंतपुरम : केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की आर्थिक सलाहकार अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि माल एवं सेवा कर जीएसटी केरल के लिए लाभदायक है लेकिन अभी खर्च को तर्कसंगत बनाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नयी कर व्यवस्था के तहत अगले छह महीने में राजस्व बढ़ने की उम्मीद है।
गोपीनाथ ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था के तहत छह महीने बाद राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि जब जीएसटी व्यवस्था सामान्य हो जाएगी, राज्य को अधिक राजस्व प्राप्त होगा। हार्वर्ड प्रोफेसर गीता ने लोक केरल सभा कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केरल राज्य की उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था है अत: जीएसटी राज्य के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि खर्च नियंत्रित रहे। यह महज राजस्व का बढ़ना नहीं है बल्कि इस बाबत भी सचेत रहना होगा किखर्च किस तरह से बढ़ रहे हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



