New Rules: खाने-पीने से जुड़ा बिजनेस करने वालों के लिए बड़ी खबर है। उनके बिसनेस के लिए नए नियम बनाए जाएंगे। बता दें चुनाव के बाद एक बड़ा बदलाव हो सकता है। एक देश, एक फूड रेगूलेटर का प्रस्ताव है।
फूड बिजनेस के बदलेंगे नियम
हाल के दिनों में कई देशों की तरफ से भारत से आने वाले फूड प्रोडक्ट्स को क्वालिटी कारणों से रिजेक्ट करने की खबरों के बीच सरकार अब फूड प्रोडक्ट्स संबंधी सभी सर्टिफिकेशन की जिम्मेदारी एक ही एजेंसी को देने के प्रस्ताव पर काम कर रही है।
FSSAI लाने का रखा प्रस्ताव
अभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए अलग- अलग एजेंसियां जांच करती हैं। मालूम हो कि अब ‘एक देश, एक फूड रेगूलेटर’ का प्रस्ताव है। फूड प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट को भी FSSAI के अंदर लाने का प्रस्ताव है।
अभी FSSAI की जिम्मेदारी सिर्फ घरेलू बाजार में बिकने वाले फूड प्रोडक्ट्स की है। अभी एक्सपोर्ट हो रहे फूड प्रोडक्ट्स का क्वालिटी चेक एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन काउंसिल और APEDA करती है।
हाल के दिनों में कई देशों द्वारा भारतीय फूड प्रोडक्ट्स रिजेक्ट किए गए हैं। USFDA ने मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा भारतीय फूड प्रोडक्ट्स रिजेक्ट किए। घरेलू बाजार के लिए भी सभी सर्टिफिकेशन सिर्फ FSSAI को देने का प्रस्ताव है।
फूड प्रोडक्ट्स के लिए BIS और एगमार्क की जगह सिर्फ FSSAI सर्टिफिकेशन का प्रस्ताव है। चुनाव के बाद ये बड़े बदलाव (New Rules) हो सकते हैं।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App





