New Year 2026 Cyber Fraud Alert: नए साल के आगमन में बस 1 दिन बचा है। जिस तरह से लोग न्यू ईयर पर पार्टी या फैमिली के साथ घूमने का प्लान करते हैं, उसी तरह साइबर अपराधी आपके बैंक अकाउंट को खाली करने का प्लान बना रहे हैं। हाल ही में एक नया स्कैम सामने आया है, जिसमें जालसाज ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शुभकामनाओं के नाम पर एक खतरनाक APK फाइल भेज रहे हैं। ये आपको व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया और ईमेल पर भेजे जा सकते हैं।
New Year Fraud Alert: कैसे होगा स्कैम?

मैसेज में आपसे कहा जाता है कि एक “स्पेशल ग्रीटिंग कार्ड” या “फोटो” देखने के लिए इस फाइल को डाउनलोड करें और अपनों के साथ शेयर करें। आप जैसे ही फाइल को डाउनलोड करोगे या लिंक पर क्लिक करोगे, तो इसके जरिए वह लोग बैंक अकाउंट और स्मार्टफोन को एक्सेस कर सकते हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जैसे ही यह फाइल असल में एक मैलवेयर (खतरनाक सॉफ्टवेयर) है, जो आपके फोन में घुसपैठ करने के लिए बनाई गई है।
Whatsapp Scam 2026: फाइल डाउनलोड करने पर क्या होता है?
पीड़ितों के अनुसार, इस फाइल को डाउनलोड करने के कुछ ही घंटो में फोन में अजीब गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। मोबाइल पर ऐप्स अपने आप खुलने लगते हैं, अपने कॉन्टैक्ट्स और गैलरी का एक्सेस हैकर्स के पास चला जाएगा। इससे भी ज्यादा खतरनाक ये है कि आपके फोन में मौजूद बैंक ऐप्स या UPI के जरिए ट्रांसक्शन किए जा सकते हैं। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि ये फाइलें बैकग्राउंड में चुपचाप काम करती हैं और आपके फोन का एक्सेस स्कैमर्स को दे देती हैं।
Cyber Crime Warning: साइबर विंग ने जारी की चेतावनी

हैदराबाद पुलिस की साइबर विंग ने इस संबंध चेतावनी जारी की है। अधिकारियों के अनुसार, साइबर अपराधी व्हाट्सएप, SMS और ईमेल के जरिए हानिकारक लिंक और APK फाइलें भेजकर, लोगों की निजी जानकरी और बैंक अकाउंट से पैसे चोरी कर लेते हैं। पुलिस ने सलाह दी है कि किस भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें और न फाइल डाउनलोड करें।
यह भी पढ़ें: नए साल का जश्न पड़ेगा फीका, Zomato-Swiggy सब रहेगा बंद; जानें इसके पीछे का कारण


Download Android App
Download iOS App




