नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने ग्राहकों को एनईटीसी फास्टैग को भीम यूपीआई से रिचार्ज करने का विकल्प उपलब्ध कराया है। एनपीसीआई ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि भीम यूपीआई आधारित मोबाइल एप के जरिये वाहन मालिक रास्ते में चलते-चलते भी अपने फास्टैग को रिचार्ज कर सकेंगे और उन्हें टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी।
नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (एनईटीसी) को भारतीय बाजार की इलेक्ट्रॉनिक टोल की जरूरत को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। एनपीसीआई ने कहा कि उपभोक्ता अब भीम यूपीआई आधारित मोबाइल एप पर लॉग इन फास्टैग खाते को रिचार्ज कर सकेंगे।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग को 15 दिसंबर, 2019 से अनिवार्य किया गया है। एनपीसीआई की मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) प्रवीना राय ने कहा कि ग्राहकों को एनईटीसी फास्टैग का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना हमारा मकसद है। हमारा विश्वास है कि इस सुविधा से उन्हें टोल भुगतान के लिए एक सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी माध्यम मिल सकेगा।


Download Android App
Download iOS App



