Ola ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलाया हाथ कनेक्टेड व्‍हीकल प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए

Summary :

NULL

ऐप के जरिए कैब बुकिंग सर्विस देनेवाली ओला ने प्रमुख टेक्नॉलजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ वैश्विक भागीदारी की घोषणा की। इसके तहत दुनियाभर के कार विनिर्माताओं के लिए अत्याधुनिक कनेक्टेड वीइकल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। ओला इस गठजोड़ के तहत माइक्रोसॉफ्ट के माइक्रोसाफ्ट क्लाउड, आर्टिफिशल इंटेलिजंस (एआई) एवं प्रॉडक्टिविटी टूल का इस्तेमाल करेगी ताकि ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके और कारों के रखरखाव में सुधार हो।

Ola के सह संस्थापक एवं सीईओ भविश अग्रवाल ने कहा कि दोनों कंपनियों के इस तरह से साथ काम करने से विशेषकर भारत व अन्य देशों में भविष्य की मोबिलिटी को ओर बल मिल सकता है। उन्होंने इस भागीदारी की मोटी रूपरेखा सामने रखी जिसके तहत एआई व आईओटी (इंटरनेट ऑफ थंग्‍स) जैसी नयी प्रौद्योगिकी की शक्तियों का उपयोग किया जाएगा। इस गठजोड़ में माइक्रोसाफ्ट वरीय क्लाउड प्रदाता होगा तथा उसके एज्‍योर क्लाउड प्लेटफार्म का इस्तेमाल Ola प्ले में भी होगा।

उन्होंने इस भागीदारी की मोटी रूपरेखा सामने रखी जिसके तहत एआई एवं आईओटी जैसी नई प्रौद्योगिकी की शक्तियों का उपयोग किया जाएगा। इस गठजोड़ में माइक्रोसॉफ्ट वरीय क्लाउड प्रदाता होगा तथा उसके अजूर क्लाउड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ओला प्ले में भी होगा। ओला के ट्विटर हैंडल से कहा गया, कनेक्टेड वर्ल्ड को कनेक्टेड कार की जरूरत है। माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर हम भविष्य के यातायात की कल्पना कर रहे हैं।

इस अवसर पर भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा, ‘आज की कार तेजी से एक कंप्यूटिंग उपकरण में बदल रही है और ओला के साथ मिलकर हम अपने ग्राहकों को और समझदार, कनेक्टेड एवं उत्पादक अनुभव मुहैया कराना चाहते हैं।’ इधर, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के ट्विटर हैंडल से भी इस पार्टनरशिप की जानकारी दी गई।

Desk Team