नयी दिल्ली : भारतीय कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने ऑस्ट्रेलियाई बाजार में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए मेलबर्न में परिचालन शुरू किया है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी। फ रवरी में ओला ने पर्थ में कैब सेवा शुरू करके ऑस्ट्रेलियाई बाजार में कदम रखा था। कंपनी ने बयान में कहा , ”ऑस्ट्रेलिया में ओला को चालक – भागीदारों से सकरात्मक प्रतिक्रिया मिली है।’’
ओला के उपाध्यक्ष ( अंतरराष्ट्रीय कारोबार के प्रमुख ) चंद्रा नाथ ने कहा , ”हमें पर्थ और सिडनी में यात्रियों और चालकों से एक समान प्रतिक्रिया मिली है और हम ओला को मेलबर्न में शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। ” एशियाई बाजार में ओला की मुख्य प्रतिद्वंदी उबर है। वर्तमान में उबर 19 शहरों में परिचालन कर रही है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



