सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की है। कल दोनों ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 14-16 पैसे तक कम हुई है जबकि डीजल का दाम 19-20 पैसे तक घटा है।
दिल्ली में आज पेट्रोल के भाव 15 पैसे घटकर 81.40 रुपये प्रति लीटर रह गया जबकि डीजल 19 पैसे सस्ता हुआ और प्रति लीटर कीमत 72.37 रुपये रह गई। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल के 14 पैसे घटकर 88.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे कम होकर 78.85 रुपये प्रति लीटर रह गया। कोलकाता में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 19 पैसे सस्ता हुआ।
पेट्रोल और डीजल की कीमत यहां क्रमश: 82.92 रुपये तथा डीजल की 75.87 रुपये प्रति लीटर रह गई। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हुई है। पेट्रोल के दाम 13 पैसे घटकर 84.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 18 पैसे घटकर 77.73 रुपये प्रति लीटर रह गए।


Download Android App
Download iOS App



