पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन उपभोक्ताओं को राहत मिली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 19 पैसे प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली, और कोलकाता मे 20 पैसे, जबकि मुंबई में 22 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर कटौती की गई है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.27 रुपये, 72.36 रुपये, 75.89 रुपये और 72.91 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। चारों महानगरों डीजल के दाम क्रमश: 64.19 रुपये, 65.95 रुपये, 67.17 रुपये और 67.77 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



