पेट्रोल और डीजल के दाम में आज लगातार पांचवें दिन भारी बढ़ोतरी हुई जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल साढ़ चार महीने बाद 74 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया जबकि डीजल की कीमत 19 महीने बाद 72 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई।इन पाँच दिनों में पेट्रोल 2.74 रुपये यानी 3.84 प्रतिशत महँगा हो चुका है। इस दौरान डीजल की कीमत भी 2.83 रुपये यानी 4.08 फीसदी बढ़ चुकी है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 60 पैसे बढ़कर 74 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। यह इस साल 25 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। डीजल भी 60 पैसे महँगा होकर 72.22 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका जो 12 नवंबर 2018 के बाद का इसका अधिकतम खुदरा मूल्य है।


Download Android App
Download iOS App



