देश की राजधानी दिल्ली समेत मुंबई, कोलकाता और चेन्नै में शुक्रवार यानि आज भी तेल की कीमतों में कटौती देखने को मिली। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 25 पैसे कटौती की गई, जिससे राजधानी में पेट्रोल अब 80.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जब कि डीजल के रेट में 7 पैसे कम किए गए हैं, जिससे डीजल 74.73 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 25 पैसे कम किए हैं और डीजल में 8 पैसे की कटौती की गई है। मुंबई में अब पेट्रोल 86.33 रुपए और डीजल 78.33 रुपए प्रति लीटर है।
Petrol&diesel prices in #Delhi today are Rs 80.85 per litre (decrease by Rs 0.25) & Rs 74.73 per litre (decrease by Rs 0.07), respectively. Petrol&diesel prices in #Mumbai today are Rs 86.33 per litre (decrease by Rs 0.25) & Rs 78.33 per litre (decrease by Rs 0.08), respectively. pic.twitter.com/fVdzyo9fnV
— ANI (@ANI) 26 October 2018
आपको बता दें कि पिछले करीब आठ दिनों से तेल के दाम में हो रही कटौती से जनता को मामूली राहत जरूर मिली है। लेकिन इस कटौती से आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम नहीं होने वाला है। क्योंकि पेट्रोल के दाम अभी भी दिल्ली में 80 रुपए के पार हैं। जब कि डीजल 74.73 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर खड़ा है। पिछले कई महीनों से ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ी हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने इन महीनों में अपने रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस दौरान विपक्ष ने लगातार सरकार पर बढ़ती कीमतों के लिए हमला किया है। वहीं सरकार सफाई देती रही है कि बढ़ती कीमतों की वजह वैश्विक बाजार में बढ़ती क्रूड ऑयल की कीमतें हैं। केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर को डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 2.50 रुपए की कटौती का ऐलान किया था और राज्यों से भी ऐसा करने को कहा था। इससे कुछ राहत तो मिली थी, लेकिन बढ़ती कीमतों के चलते बात फिर बराबर हो गई थी।
7 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल
अगर कच्चे तेल की कीमतों में क्रम इसी तरह जारी रहा तो आगे आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और कटौती देखने को मिल सकती है। एनर्जी एक्सपर्ट का कहना है कि यह कटौती 7 रुपये तक हो सकती है। हालांकि कीमतों में कटौती इसी तरह से धीरे-धीरे होगी।


Download Android App
Download iOS App



