पेट्रोल और डीजल के दाम जारी, नहीं हुआ आज कोई बदलाव, जानें अपने शहर में प्रति लीटर का रेट

Summary :

पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी।

पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी।अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 99.71 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। डीजल भी 91.57 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना किसी बदलाव के पेट्रोल 93.44 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 84.32 रुपये प्रति लीटर पर रहा। गत 04 मई से अब तक 13 दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि 10 दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 3.04 रुपये और डीजल 3.59 रुपये महंगा हो चुका है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 95.06 रुपये और कोलकाता में 93.49 रुपये प्रति लीटर रही।एक लीटर डीजल की कीमत चेन्नई में 89.11 रुपये और कोलकाता में 87.16 रुपये पर स्थिर रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे: 

शहर का नाम  पेट्रोल रुपये/लीटर   डीजल रुपये/लीटर 

दिल्ली            93.44                    84.32 

मुंबई              99.71                    91.57 

चेन्नई           95.06                     89.11

Desk Team