Petrol Diesel Price 03 June 2026: 102 रूपये पेट्रोल, तो डीजल 95 के पार… जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक बड़े शहरों में क्या है ताजा भाव

Summary :

Petrol Diesel Price 03 June 2026: जून महीने के पहले दिन ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। याद हो कि ईंधन की कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी सोमवार, 25 मई को दर्ज की गई थी, तब कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर से अधिक का इजाफा किया गया था। वैश्विक तेल बाजार से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं; एक तरफ जहां इंडियन बास्केट क्रूड (Indian Basket Crude)…

Petrol Diesel Price 03 June 2026: जून महीने के पहले दिन ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। याद हो कि ईंधन की कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी सोमवार, 25 मई को दर्ज की गई थी, तब कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर से अधिक का इजाफा किया गया था।

वैश्विक तेल बाजार से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं; एक तरफ जहां इंडियन बास्केट क्रूड (Indian Basket Crude) की कीमतों में गिरावट आई है, वहीं दूसरी तरफ बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दामों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि आज भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली कंपनियों ने दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। जानते हैं आज, 03 अप्रैल को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट।

Petrol Diesel Price Today: जानें आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Price 03 June 2026
Petrol Diesel Price Today (Image- Social Media)
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव
दिल्ली 102.12 95.20
भोपाल 114.57 99.64
लखनऊ 101.89 95.36
चेन्नई 107.77 99.55
पटना 113.37 99.36
चंडीगढ़ 101.51 89.47
मुंबई 111.21 97.83
रांची 105.26 100.49
कोलकाता 113.51 99.82
नोएडा 102.12 97.56

CNG Price Today: सीएनजी की कीमत

Petrol Diesel Price 03 June 2026
CNG Price Today (Image- Social Media)
शहर कीमत (₹) मूल्य परिवर्तन
नई दिल्ली ₹83.09 0.00
मेरठ ₹91.58 +1.88
हैदराबाद ₹97.00 0.00
भरतपुर ₹95.00 0.00
मुंबई ₹86.00 0.00
मथुरा ₹97.00 0.00
चेन्नई ₹96.00 +1.00
रेवाड़ी ₹87.70 0.00
देवास ₹95.50 0.00
बेंगलुरु ₹95.00 0.00
सोनीपत ₹92.50 0.00
फिरोजाबाद ₹97.00 0.00
एनसीआर ₹83.09 0.00

Petrol Diesel Rate Hike Reason: कीमत बढ़ने के 3 कारण

कारण क्रमांक वजह (Reason) सरल विवरण (Explanation)
1 अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमत विदेश में तेल महंगा होने से पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ते हैं।
2 टैक्स और शुल्क सरकार का टैक्स और वैट बढ़ने से ईंधन की कीमत बढ़ती है।
3 रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से तेल आयात महंगा हो जाता है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।