Petrol Diesel Price 12 June 2026: 90 दिनों के लिए लागू हुए नियम, डीजल बिक्री पर लगी लिमिट, जानें अपने शहर का रेट

Summary :

Petrol Diesel Price 12 June 2026: हर सुबह सूरज की पहली किरण के साथ पेट्रोल और डीजल के नए दाम भी अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए और तेल की किल्लत-कालाबाजारी से बचने के लिए इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स के पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर लिमिट लगा दी है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को तेल पेट्रोल पंप से नहीं सिर्फ ‘बल्क सेल पॉइंट्स’ से…

Petrol Diesel Price 12 June 2026: हर सुबह सूरज की पहली किरण के साथ पेट्रोल और डीजल के नए दाम भी अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए और तेल की किल्लत-कालाबाजारी से बचने के लिए इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स के पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर लिमिट लगा दी है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को तेल पेट्रोल पंप से नहीं सिर्फ ‘बल्क सेल पॉइंट्स’ से ही खरीदना होगा।

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत लगातार ऊपर-नीचे हो रही है और लोगों की ज़िंदगी पर इसका काफ़ी असर पड़ रहा है। वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अस्थिरता से निपटने के लिए देश पूरी तरह तैयार है।

जानते हैं आज, 12 जून को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट।

Petrol Diesel Price Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price
शहर Petrol Rate Today Diesel Rate Today
नई दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
कोलकाता ₹113.47 ₹99.82
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
चेन्नई ₹107.88 ₹99.65
गुडगाँव ₹102.69 ₹95.38
नोएडा ₹102.12 ₹95.56
बैंगलोर ₹110.61 ₹98.54
भुवनेश्वर ₹109.05 ₹100.76
चंडीगढ़ ₹101.54 ₹89.47
हैदराबाद ₹115.72 ₹103.82
जयपुर ₹113.35 ₹98.39
लखनऊ ₹101.88 ₹95.36
पटना ₹113.54 ₹95.36

CNG Price Today: आज कितना हुआ बदलाव?

शहर / City CNG Rate Today
दिल्ली (New Delhi) ₹83.09
मुंबई (Mumbai) ₹86.00
मथुरा (Mathura) ₹97.00
बेंगलुरु (Bangalore) ₹95.00
मेरठ (Meerut) ₹91.58
हैदराबाद (Hyderabad) ₹97.00
चेन्नई (Chennai) ₹96.00
रेवाड़ी (Rewari) ₹87.70

New Rules For Petrol And Diesel Purchase

New Rules For Petrol And Diesel
New Rules For Petrol And Diesel

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट के बीच तेल की सप्लाई कम हो गई है जिसका असर भारत में भी पड़ रहा है अब सरकार ने तेल की कालाजाबारी औऱ किल्लत को रोकने के लिए हाई स्पीड डीजल की सेल पर  लिमिट लगा दी है। अब एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल प्रति ग्राहक मिलेगा साथ ही 90 दिनों के लिए इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल उपभोक्ता के लिए पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर रोक लगा दी है। अब इन उपभोक्ताओं को सिर्फ ‘बल्क सेल पॉइंट्स’ से ही खरीदना होगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।