रविवार को बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है लेटेस्ट रेट

Summary :

Petrol Diesel Price 14 June 2026: हर सुबह सूरज की पहली किरण के साथ पेट्रोल और डीजल के नए दाम भी अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए और तेल की किल्लत-कालाबाजारी से बचने के लिए इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स के पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर लिमिट लगा दी है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को तेल पेट्रोल पंप से नहीं सिर्फ ‘बल्क सेल पॉइंट्स’ से…

Petrol Diesel Price 14 June 2026: हर सुबह सूरज की पहली किरण के साथ पेट्रोल और डीजल के नए दाम भी अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए और तेल की किल्लत-कालाबाजारी से बचने के लिए इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स के पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर लिमिट लगा दी है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को तेल पेट्रोल पंप से नहीं सिर्फ ‘बल्क सेल पॉइंट्स’ से ही खरीदना होगा।

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत लगातार ऊपर-नीचे हो रही है और लोगों की ज़िंदगी पर इसका काफ़ी असर पड़ रहा है। वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अस्थिरता से निपटने के लिए देश पूरी तरह तैयार है।

आइए जानते हैं आज, 14 जून को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट।

Petrol Diesel Price Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Petrol Diesel Price 14 June 2026
(Image- Social Media)
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली 102.12 95.20
जयपुर 112.66 97.78
चेन्नई 107.77 99.55
चंडीगढ़ 98.10 86.09
कोलकाता 113.47 99.82
तिरुवनंतपुरम 115.49 104.40
लखनऊ 102.05 95.55
बेंगलुरु 110.93 98.80
भुवनेश्वर 109.92 100.92
गुरुग्राम 115.69 103.82
मुंबई 111.18 97.83
पटना 113.35 99.36
नोएडा 102.12 95.56
रायपुर 102.77 95.44

CNG Price Today: आज कितना हुआ बदलाव?

शहर CNG Rate Today
नई दिल्ली 83.09
चेन्नई 96.00
एनसीआर 83.09
मेरठ 91.58
मुंबई 86.00
हैदराबाद 97.00
मथुरा 97.00
सोनीपत 92.50
बैंगलोर 95.00
फिरोजाबाद 97.00

New Rules For Petrol And Diesel Purchase

Petrol Diesel Price 14 June 2026
(Image- Social Media)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट के बीच तेल की सप्लाई कम हो गई है जिसका असर भारत में भी पड़ रहा है अब सरकार ने तेल की कालाजाबारी औऱ किल्लत को रोकने के लिए हाई स्पीड डीजल की सेल पर  लिमिट लगा दी है। अब एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल प्रति ग्राहक मिलेगा साथ ही 90 दिनों के लिए इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल उपभोक्ता के लिए पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर रोक लगा दी है। अब इन उपभोक्ताओं को सिर्फ ‘बल्क सेल पॉइंट्स’ से ही खरीदना होगा।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।