Petrol Diesel Price 18 June 2026: पेट्रोल और डीजल के नए दाम हर सुबह अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ा टैक्स बढ़ा दिया है। बता दें कि अब डीजल पर SAED 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है वहीं ATF अब 13.5 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत लगातार ऊपर-नीचे हो रही है और लोगों की ज़िंदगी पर इसका काफ़ी असर पड़ रहा है। आइए जानते हैं आज, 18 जून 2026 को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट।
Petrol Diesel Price Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव

| शहर | पेट्रोल (₹) | डीज़ल (₹) |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | ₹102.12 | ₹95.20 |
| कोलकाता | ₹113.47 | ₹99.82 |
| मुंबई | ₹111.18 | ₹97.83 |
| चेन्नई | ₹107.87 | ₹99.66 |
| गुडगाँव | ₹102.80 | ₹95.47 |
| नोएडा | ₹102.12 | ₹95.56 |
| बैंगलोर | ₹110.89 | ₹98.80 |
| भुवनेश्वर | ₹108.89 | ₹100.60 |
| चंडीगढ़ | ₹101.54 | ₹89.47 |
| हैदराबाद | ₹115.69 | ₹103.82 |
| जयपुर | ₹113.15 | ₹98.22 |
| लखनऊ | ₹101.86 | ₹95.36 |
| पटना | ₹114.24 | ₹100.20 |
CNG Price Today: आज कितना हुआ बदलाव?

| शहर | CNG Rate Today |
|---|---|
| नई दिल्ली | ₹83.09 |
| मुंबई | ₹86.00 |
| चेन्नई | ₹97.00 |
| बैंगलोर | ₹97.00 |
| हैदराबाद | ₹97.00 |
| भरतपुर | ₹97.00 |
| देवास | ₹96.00 |
| फिरोजाबाद | ₹98.00 |
| मथुरा | ₹97.00 |
| मेरठ | ₹91.58 |
| रेवाड़ी | ₹87.70 |
Crude Oil Down
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर पहुंचने और होमुंज को फिर से खोलने की घोषणा के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में परेशानी की आशंकाएं कम हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड शुरुआती कारोबार में 4.90 प्रतिशत तक गिरकर 83.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 5.74 प्रतिशत गिरकर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


Download Android App
Download iOS App




