19 जून को पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ महंगा? टंकी फुल करवाने से पहले जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Summary :

Petrol Diesel Price 19 June 2026: पेट्रोल और डीजल के नए दाम हर सुबह अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ा टैक्स बढ़ा दिया है। बता दें कि अब डीजल पर SAED 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है वहीं ATF अब 13.5 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत…

Petrol Diesel Price 19 June 2026: पेट्रोल और डीजल के नए दाम हर सुबह अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ा टैक्स बढ़ा दिया है। बता दें कि अब डीजल पर SAED 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है वहीं ATF अब 13.5 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत लगातार ऊपर-नीचे हो रही है और लोगों की ज़िंदगी पर इसका काफ़ी असर पड़ रहा है। आइए जानते हैं आज, 19 जून 2026 को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट।

Petrol Diesel Price Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Petrol Diesel Price 19 June 2026
(Image- Social Media)
शहर Petrol Diesel
Delhi (दिल्ली) 102.12 95.20
Bhopal (भोपाल) 114.57 99.64
Noida (नोएडा) 102.12 97.56
Patna (पटना) 113.37 99.36
Chandigarh (चंडीगढ़) 101.51 89.47
Mumbai (मुंबई) 111.21 97.83
Ranchi (रांची) 105.26 100.49
Lucknow (लखनऊ) 101.89 95.36
Chennai (चेन्नई) 107.77 99.55
Kolkata (कोलकाता) 113.51 99.82

CNG Price Today: आज कितना हुआ बदलाव?

City (शहर) CNG Price
New Delhi (नई दिल्ली) 83.09
Sonipat (सोनीपत) 94.00
Hyderabad (हैदराबाद) 97.00
Meerut (मेरठ) 91.50
Rewari (रेवाड़ी) 87.70
Bharatpur (भरतपुर) 97.00
Devas (देवास) 96.00
NCR (एनसीआर) 83.09
Chennai (चेन्नई) 97.00
Mathura (मथुरा) 97.00
Mumbai (मुंबई) 86.00
Firozabad (फिरोजाबाद) 98.00
Bangalore (बैंगलोर) 97.00

Crude Oil Down

Petrol Diesel Price 19 June 2026
(Image- Social Media)

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर पहुंचने और होमुंज को फिर से खोलने की घोषणा के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में परेशानी की आशंकाएं कम हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड शुरुआती कारोबार में 4.90 प्रतिशत तक गिरकर 83.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 5.74 प्रतिशत गिरकर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।