Petrol Diesel Price 19 May: हफ्ते में दो बार बढ़े रेट, पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे हुआ महंगा, जानें आपके शहर में कितना पहुंचा दाम

Summary :

Petrol Diesel Price 19 May: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमत में भी उछाल दर्ज किया गया है जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी और आज एक बार फिर आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा है और दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की वृद्धि हुई, जिससे यह 90.67…

Petrol Diesel Price 19 May: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमत में भी उछाल दर्ज किया गया है जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी और आज एक बार फिर आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा है और दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की वृद्धि हुई, जिससे यह 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई।

आइए जानते हैं, आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट। 

Petrol Diesel Price 18 May: जाने आज का ताज़ा रेट

Petrol Diesel Price 19 May
Petrol Diesel Price 19 May
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीज़ल (₹/लीटर)
नई दिल्ली 98.64 91.58
कोलकाता 109.70 96.07
मुंबई 107.59 94.08
गुड़गाँव 99.29 91.80
नोएडा 98.91 92.21
बैंगलोर 107.12 95.04
भुवनेश्वर 105.09 96.68
चंडीगढ़ 98.10 86.09
हैदराबाद 111.88 99.95
जयपुर 109.32 94.50
लखनऊ 98.40 91.73
पटना 110.02 96.05

CNG Rate Today: क्या है आज का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 19 May
Petrol Diesel Price 19 May
शहर CNG RATE
नई दिल्ली 77.09
मुंबई 81.00
बेंगलोर 90.00
हैदराबाद 97.00
भरतपुर 92.50
देवास 96.00
फिरोजाबाद 93.85
मथुरा 93.00
मेरठ 86.05
रेवाड़ी 81.71
सोनीपत 86.60

Petrol Diesel Rate Hike Reason

दिल्ली में सीएनजी दो बार महंगी हो गई है। कीमतों में 1 प्रति रुपए किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई। सिर्फ दो दिनों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में यात्रियों पर ईंधन की लागत का बोझ और बढ़ गया है। इससे पहले शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया।

ईंधन की कीमतों में यह उछाल पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट की लगातार नाकेबंदी के बीच आया है। वैश्विक तेल और गैस व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है और सप्लाई ठप होने के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।