Petrol Diesel Price 19 October 2025: छोटी दिवाली पर बढ़े-घटे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Summary :

Petrol Diesel Price 19 Oct 2025: देश में महंगाई पर काबू पाने की लाख कोशिशों के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजें जैसे आटा, चीनी, पेट्रोल और बिजली के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है। हर कोई सरकार से उम्मीद लगाए बैठा है कि कब महंगाई पर लगाम लगेगी। इसी बीच, सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 19 अक्टूबर 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। Petrol Diesel Price 19 Oct 2025: उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में मामूली बदलाव आज…

Petrol Diesel Price 19 Oct 2025: देश में महंगाई पर काबू पाने की लाख कोशिशों के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजें जैसे आटा, चीनी, पेट्रोल और बिजली के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है। हर कोई सरकार से उम्मीद लगाए बैठा है कि कब महंगाई पर लगाम लगेगी। इसी बीच, सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 19 अक्टूबर 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।

Petrol Diesel Price 19 Oct 2025: उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में मामूली बदलाव

आज जारी हुए नए रेट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज और नोएडा जैसे प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है। कुछ जिलों में दाम बढ़े हैं, तो कहीं-कहीं पर थोड़ी राहत मिली है।

देशभर में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम (₹ प्रति लीटर)

Petrol Diesel Price 19 October 2025
Petrol Diesel Price 19 Oct 2025, PHOTO (social media)

 

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पेट्रोल (₹) डीजल (₹)
उत्तर प्रदेश 94.73 87.86
दिल्ली 94.77 87.67
महाराष्ट्र 103.50 90.03
मध्य प्रदेश 106.36 91.75
बिहार 105.23 91.49
पंजाब 98.28 88.09
गुजरात 94.80 90.47
राजस्थान 104.72 90.21
पश्चिम बंगाल 105.41 92.02
कर्नाटक 102.92 90.99
तेलंगाना 107.46 95.70

(अन्य राज्यों के लिए भी इसी प्रकार बदलाव हुए हैं।)

CNG Rate Today: CNG के दाम में भी बदलाव

Petrol Diesel Price 19 October 2025
Petrol Diesel Price 19 Oct 2025, PHOTO (social media)

केवल पेट्रोल और डीजल ही नहीं, CNG के रेट्स में भी कुछ शहरों में बदलाव देखा गया है। नीचे देखें प्रमुख शहरों के ताजा CNG भाव:

शहर CNG मूल्य (₹ प्रति किलोग्राम)
दिल्ली ₹76.59
मुंबई ₹77.00
चेन्नई ₹91.50
कोलकाता ₹90.00
पटना ₹84.54
गुड़गांव ₹82.12

ईंधन की कीमतें कैसे तय होती हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती हैं:

  • कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम
  • सरकारी टैक्स और ड्यूटी
  • डॉलर और रुपया की विनिमय दर
  • ट्रांसपोर्ट व रिफाइनिंग लागत
  • सरकार की नीतियां और स्थानीय कर

इसके अलावा, मांग और आपूर्ति का संतुलन भी कीमतों को प्रभावित करता है। साल 2022 में केंद्र सरकार और कुछ राज्य सरकारों ने टैक्स में कटौती की थी, जिससे थोड़ी स्थिरता आई थी। लेकिन अब फिर से दामों में हलचल देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Rate Today 18 Oct: त्योहार से पहले कहीं सस्ता, कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।