रविवार को बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम! जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है लेटेस्ट रेट

Summary :

Petrol Diesel Price 26 April 2026: ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें $71 प्रति बैरल से बढ़कर $100 से भी ज़्यादा हो गई थी। लेकिन अब सीजफायर होने के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि युद्ध के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में ईंधन संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भारत सरकार ने पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, डीजल पर 10 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया गया है। ऐसे…

Petrol Diesel Price 26 April 2026: ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें $71 प्रति बैरल से बढ़कर $100 से भी ज़्यादा हो गई थी। लेकिन अब सीजफायर होने के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि युद्ध के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में ईंधन संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भारत सरकार ने पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, डीजल पर 10 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया गया है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या तेल कंपनियां ईंधनों की कीमतों में कटौती करेगी या नहीं।

भारत में हर दिन की तरह आज 26 अप्रैल, 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना जारी की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। आइए आज की लेटेस्ट फ्यूल कीमतों पर नज़र डालते हैं।

Petrol-Diesel News: देखें पेट्रोल-डीजल ताजा रेट

Petrol Diesel Price 26 April 2026
Petrol-Diesel News (Image- Social Media)
शहर City पेट्रोल डीजल
दिल्ली Delhi 94.72 87.62
जयपुर Jaipur 104.72 90.21
पुणे Pune 104.04 90.57
लखनऊ Lucknow 94.69 87.80
हैदराबाद Hyderabad 107.46 95.70
सूरत Surat 95.00 89.00
कोलकाता Kolkata 103.94 90.76
इंदौर Indore 106.48 91.88
चंडीगढ़ Chandigarh 94.30 82.45
मुंबई Mumbai 104.21 92.15
बेंगलुरु Bengaluru 102.92 89.02
नासिक Nashik 95.50 89.50
चेन्नई Chennai 100.75 92.34
पटना Patna 105.58 93.80
अहमदाबाद Ahmedabad 94.49 90.17

CNG Rate Today: क्या है आज का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 26 April 2026
CNG Rate Today (Image- Social Media)
शहर दाम (₹)
नई दिल्ली 77.09
मथुरा 91.50
मेरठ 86.05
हैदराबाद 97.00
चेन्नई 91.50
बैंगलोर 88.95
मुंबई 80.50
एनसीआर 77.09

Petrol Diesel Price 26 April 2026: घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट

तरीका कैसे चेक करें
SMS से IOC: RSP <City Code> भेजें 9224992249 पर BPCL: RSP <City Name> भेजें 9223112222 पर HPCL: HPPRICE <City Name> भेजें 9222201122 पर
ऑफिशियल वेबसाइट संबंधित तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएँ और “Fuel Price” सेक्शन में शहर चुनें
मोबाइल ऐप कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और अपना शहर सेलेक्ट करें
गूगल सर्च गूगल में टाइप करें: “Petrol price in + अपने शहर का नाम”
न्यूज़ ऐप/टीवी न्यूज ऐप या टीवी चैनल पर दैनिक फ्यूल रेट देखें

ALSO READ: यूपी को मिलेगी नई रफ्तार! PM मोदी 29 अप्रैल को करेंगे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।