Petrol Diesel Price 27 May 2026: कितना गहराएगा तेल संकट? जानें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का नया रेट

Summary :

Petrol Diesel Price 27 May 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमत में भी लगातार उथार चढ़ाव जारी है, जिसका असर भारत में भी देखने को साफ़ तौर पर मिल रहा है। भारत में 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं।   25 मई 2026 को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा था और पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हो गया है जिससे दिल्ली में अब पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है। अब महंगाई का डबल अटैक जारी है और 26 मई 2026…

Petrol Diesel Price 27 May 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमत में भी लगातार उथार चढ़ाव जारी है, जिसका असर भारत में भी देखने को साफ़ तौर पर मिल रहा है। भारत में 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं।   25 मई 2026 को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा था और पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हो गया है जिससे दिल्ली में अब पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है। अब महंगाई का डबल अटैक जारी है और 26 मई 2026 को CNG की कीमतों में इजाफा किया गया है और 2 रुपये महंगी हो गई है।

वैश्विक कच्चे तेल बाजारों में निरंतर अस्थिरता और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारत में भी लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है और माना जा रहा है कि यह सिर्फ ट्रेलर है… जानते है आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट।

Petrol Diesel Price 27 May 2026 : जाने आपके शहर में कितना बढ़ा रेट

शहर पेट्रोल कीमत (₹) डीज़ल कीमत (₹)
नई दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.47 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 108.20 99.98
गुडगाँव 102.84 95.51
नोएडा 101.02 95.37
बैंगलोर 110.93 98.80
भुवनेश्वर 108.81 100.52
चंडीगढ़ 101.54 89.47
हैदराबाद 115.73 103.82
जयपुर 112.52 97.05
लखनऊ 101.89 95.36
पटना 113.65 99.65

CNG Rate Hike Today: क्या है आज का ताजा रेट

पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने के बाद महंगाई का दूसरा झटका लगा है और CNG 2 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। राजधानी में अब सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। बता दें कि 15 दिनों से भी कम समय में सीएनजी की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई है और शनिवार को सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये बढ़ाए गए थे। सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सार्वजनिक परिवहन, बसों और टैक्सियों पर पड़ेगा।

शहर CNG कीमत (₹/किलो)
नई दिल्ली 83.09
मुंबई 84.00
चेन्नई 95.00
बैंगलोर 95.00
हैदराबाद 97.00
भरतपुर 95.00
देवास 95.50
फिरोजाबाद 97.00
मथुरा 97.00
मेरठ 89.70
रेवाड़ी 87.70
सोनीपत 92.50

Petrol Diesel Rate Hike Reason: ये हैं मुख्य कारण

1. Crude Oil Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से ईंधन महंगा होता है। मालूम हो कि मिडिल ईस्ट जंग का असर भी इसका मुख्य कारण है।

2. करों में वृद्धि: पेट्रोल और डीजल पर टैक्स और ड्यूटी बढ़ने से कीमत बढ़ जाती है।

3. रुपये का अवमूल्यन: डॉलर के मुकाबले रुपये कमजोर होने से ईंधन आयात महंगा होता है। वर्तमान में 1 अमेरिकी डॉलर (USD) की कीमत लगभग ₹94.50 से ₹96.50 भारतीय रुपये (INR) के बीच चल रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।