28 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 12 बड़े शहरों में क्या है ताजा भाव

Summary :

Petrol Diesel Price 28 June 2026: देशभर में पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने के बाद अब लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे है। बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियों ने 28 जून को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। Good Returns के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पर है। स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन लागत की वजह से कुछ शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखा गया है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन इंटरनेशनल क्रूड ऑयल के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की…

Petrol Diesel Price 28 June 2026: देशभर में पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने के बाद अब लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे है। बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियों ने 28 जून को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। Good Returns के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पर है। स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन लागत की वजह से कुछ शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखा गया है।

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन इंटरनेशनल क्रूड ऑयल के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की एक्सचेंज रेट और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स के आधार पर तय की जाती हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती हैं। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन भारत में अभी भी बढ़े हुए पेट्रोल डीजल के रेट से राहत नहीं मिली है।

आइए जानते हैं आज, 28 जून 2026 को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट।

Petrol Diesel Price Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Petrol Diesel Price 28 June 2026
Petrol Diesel Price Today (Image- Social Media)
शहर (City) पेट्रोल (₹/L) डीजल (₹/L)
नई दिल्ली (New Delhi) 102.12 95.20
जयपुर (Jaipur) 113.19 98.25
नोएडा (Noida) 101.96 95.44
चेन्नई (Chennai) 107.76 99.55
पटना (Patna) 113.35 99.36
गुरुग्राम (Gurugram) 102.97 95.64
मुंबई (Mumbai) 111.21 97.83
लखनऊ (Lucknow) 101.86 95.36
हैदराबाद (Hyderabad) 115.69 103.82
बेंगलुरु (Bengaluru) 111.68 99.56
चंडीगढ़ (Chandigarh) 101.54 89.47
कोलकाता (Kolkata) 113.51 99.82

CNG Price Today: आज कितना हुआ बदलाव?

Petrol Diesel Price 28 June 2026
CNG Price Today (Image- Social Media)
शहर दाम
नई दिल्ली ₹83.09
मथुरा ₹99.00
मुंबई ₹86.00
सोनीपत ₹94.00
देवास ₹96.00
एनसीआर ₹83.09
चेन्नई ₹97.00
रेवाड़ी ₹87.70
फिरोजाबाद ₹98.00
हैदराबाद ₹97.00
मेरठ ₹91.50
बैंगलोर ₹97.00
भरतपुर ₹97.00

मई 2026 में 4 बार बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

मई 2026 में सरकारी तेल कंपनियों ने चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। इसके बाद 19 और 23 मई को भी कीमतें बढ़ाई गईं। फिर 25 मई को आखिरी बार पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया।

इस तरह सिर्फ 11 दिनों के अंदर पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 7.5 से 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए। हालांकि, इस भारी बढ़ोतरी के बाद से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

Also Read: पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला: सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आत्मघाती विस्फोट, 2 जवान की मौत, 5 आतंकवादी ढेर

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।