Petrol Diesel Price Hike Fourth Time: मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव और होमुर्ज से तेल-गैस की सप्लाई ठप होने के बाद भारत में इसका असर साफ नजर आ रहा है। केंद्र सरकार धीरे-धीरे करके पेट्रोल-डीजल और CNG के रेट बढ़ा रही है और 10 दिनों में चार बार ईंधन की कीमत बढ़ा दी गई है जिससे आम जनता को महंगाई का करारा झटका लगा है और अब पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये महंगा हो गया है। विस्तार से जानते है अलग अलग शहरों का नया रेट..
Petrol Diesel Price Hike Fourth Time: 4 बार बढ़े रेट

- पहले देशभर में 15 मई 2026 पेट्रोल 3 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ और दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गई।
- दूसरी बार 19 मई 2026 पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है और 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।
- तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीज़ल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई और CNG 2 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई थी।
- चौथी बार 25 मई 2026 पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये महंगा हो गया है।
अलग अलग शहरों का रेट

- दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार पहुंच गई है और 2.61 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल की कीमतें 2.71 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 2.87 रुपये बढ़कर 113.51 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमत 2.80 रुपये बढ़कर 99.82 रुपये प्रति लीटर हो गई।
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 2.72 रुपये बढ़कर 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमत 2.81 रुपये बढ़कर 97.83 रुपये प्रति लीटर हो गई।
- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 2.46 रुपये बढ़कर 107.77 रुपये प्रति लीटर हो गई और डीजल की कीमत 2.57 रुपये बढ़कर 99.55 रुपये प्रति लीटर हो गई।
पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने का कारण
- मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी हुई है और अभी तक 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
- कीमतों, मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण भारतीय तेल कंपनियों पर लगातार दबाव बन रहा है और घाटे में कारोबार कर रही है।
- पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से रसद और परिवहन लागत में अधिक बढोतरी होने की संभावना है, जिससे खुदरा मुद्रास्फीति पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है


Download Android App
Download iOS App




