IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद Rajathan Royals ने पंजाब किंग्स को किया ट्रोल, जानें क्यों?

Summary :

RR Trolls PBKS Online: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का आक्रामक सोशल मीडिया अंदाज आखिरकार उन पर ही भारी पड़ता दिखाई दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को बड़े अंतर से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ का आखिरी टिकट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने जहां टॉप-4 में जगह बनाई, वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। वहीं खास बात ये रही कि राजस्थान ने जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी पंजाब को करारा जवाब दिया। Meme War Between PBKS And RR: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के…

RR Trolls PBKS Online: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का आक्रामक सोशल मीडिया अंदाज आखिरकार उन पर ही भारी पड़ता दिखाई दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को बड़े अंतर से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ का आखिरी टिकट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने जहां टॉप-4 में जगह बनाई, वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। वहीं खास बात ये रही कि राजस्थान ने जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी पंजाब को करारा जवाब दिया।

Meme War Between PBKS And RR: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मीम वॉर

दरअसल, दोनों टीमों के बीच पूरे सीजन में सोशल मीडिया पर तंज और मीम्स का सिलसिला चलता रहा। इसकी शुरुआत 29 अप्रैल को हुई थी, जब राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को हराने के बाद सलमान खान के मशहूर डायलॉग “जिंटा टीम जीत गई क्या” का इस्तेमाल करते हुए एक मजेदार पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में डोनोवन फरेरा का वीडियो था और कैप्शन लिखा गया था, “रुको, रुको, सॉरी भाई आज नहीं।”

RR Trolls PBKS Online: पंजाब ने उड़ाया था राजस्थान का मज़ाक

इसके बाद जब दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को हराया, तब पंजाब ने बिना मैच खेले ही सोशल मीडिया पर राजस्थान का मजाक उड़ाया। पूरे सीजन दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच इस तरह के मीम्स और जवाबी पोस्ट देखने को मिले। लेकिन अंत में राजस्थान रॉयल्स ने न सिर्फ मैदान पर जीत दर्ज की, बल्कि सोशल मीडिया की जंग में भी बाजी मार ली।

RR Trolls PBKS Online
RR Trolls PBKS Online (Source: Social Media)

मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने के बाद राजस्थान ने पंजाब के पुराने “सॉरी भाई आज नहीं” वाले पोस्ट का मजेदार जवाब दिया। राजस्थान ने अर्जुन कपूर का वायरल मीम शेयर किया, जिसमें वह बंद गेट के बाहर खड़े दिखाई देते हैं, जबकि बाकी लोग पार्टी के अंदर जा रहे होते हैं। इस मीम में पार्टी के अंदर जाने वाली एक्ट्रेस पर “RR” लिखा गया था। यह पोस्ट पंजाब के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने और राजस्थान के आगे निकल जाने पर तंज के तौर पर देखा गया। इसके कैप्शन में राजस्थान ने लिखा, “पंगा ना लो।”

Shared Point Between PBKS And KKR: प्वाइंट शेयर करना पड़ा गया भारी

RR Trolls PBKS Online
RR Trolls PBKS Online (Source: Social Media)

पंजाब किंग्स की सोशल मीडिया प्लानिंग पर सवाल तब और बढ़ गए, जब ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच के बाद टीम ने एक डांस वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि जैसे उन्होंने केकेआर को एक प्वाइंट “दान” में दिया हो। उस समय पंजाब लगातार जीत दर्ज कर रही थी और उसकी प्लेऑफ की जगह लगभग पक्की मानी जा रही थी।

हालांकि, टूर्नामेंट के अंत में वही शेयर प्वाइंट पंजाब के लिए नुकसानदायक साबित हुआ। पंजाब किंग्स 15 प्वाइंट्स के साथ लीग स्टेज खत्म कर पाई, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 16 प्वाइंट्स हासिल करके प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली। इस तरह सिर्फ एक प्वाइंट ने दोनों टीमों की किस्मत तय कर दी।

Read More: Heinrich Klaasen और Sanju Samson के बीच मैदान में हुआ था विवाद, अब ग्राउंड के बाहर क्यों हुई दोनों को लेकर चर्चा?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।