Petrol Diesel Price : लगातार दूसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए प्रमुख शहरों के भाव

Summary :

पेट्रोल-डीजल के दाम सोमवार को लगातार दूसरे दिन बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। देश के चार महानगरों में आज दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम 28 पैसे तक बढ़ गए।

पेट्रोल-डीजल के दाम सोमवार को लगातार दूसरे दिन बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। देश के चार महानगरों में आज दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम 28 पैसे तक बढ़ गए। गत 04 मई से अब तक 20 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 15 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.91 रूपए तथा डीजल 5.49 रुपये महंगा हो चुका है।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 95.31 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल दिल्ली में 27 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 86.22 रूपए प्रति लीटर हो गई। मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल 101.52 रूपए और एक लीटर डीजल 93.58 रूपए का बिका।
कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 95.28 रूपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 89.07 रूपए प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 26 पैसे बढ़ा। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.71 रूपए और एक लीटर डीजल 90.92 रूपए का मिला। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। 

Desk Team

लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल – डीजल के दाम, जानिये आपके शहर में क्या है आज के भाव

Summary :

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की।देश के चार बड़े महानगरों में आज डीजल 22 से 26 पैसे और पेट्रोल 17 से 19 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ है।

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की।देश के चार बड़े महानगरों में आज डीजल 22 से 26 पैसे और पेट्रोल 17 से 19 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ है। लगातार पांच दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद 25 नवंबर को दोनों ईंधनों की कीमत स्थिर रहीं थी। बीस नवंबर को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।
दिल्ली में आज पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 24 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 81.89 रुपये जबकि डीजल 71.86 रुपये प्रति लीटर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.38 रुपये प्रति लीटर हो गये।
कोलकाता में पेट्रोल 83.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.43 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।आईओसीएल के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में….
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 71.86 81.89
मुंबई 78.38 88.58
कोलकाता 75.43 83.44
चेन्नई 77.30 84.91

Ujjwal Jain