IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला

Summary :

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे इंटरनैशनल मैच खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ टॉस जीतकर मेजबान कप्तान एरॉन फिंच ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे इंटरनैशनल मैच  खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ टॉस जीतकर मेजबान कप्तान एरॉन फिंच ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टॉस के बाद फिंच ने कहा कि अपने देश में क्रिकेट को वापस आता देखकर वह खुश हैं। खासतौर पर दर्शकों के सामने खेलना शानदार अनुभव होगा। 
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम को एक इकाई के तौर पर अच्छा खेलना होगा और मोमेंटम बनाना होगा क्योंकि यह आने वाले मैचों के लिए काफी अहम होगा। 
ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग XI: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टॉयनिस, मार्नस लाबूशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
भारत का प्लेइंग XI: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी।

Ujjwal Jain