Petrol Diesel Rate 17 August 2026: डीजल 95 रूपये, पेट्रोल 100 के पार, यहां जानें टॉप 10 शहरों में आज के ताजा भाव

Summary :

आज 17 अगस्त 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के नए दाम जारी किए हैं। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है,

देशभर में सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज 17 अगस्त 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्का बदलाव देखने को मिला है। Good Returns के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है। बड़े शहरों जैसे पुणे, कोलकाता और बैंगलोर में भी पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते है आपके शहर में आज कितना है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव और कीमत बदलने का कारण भी..

टॉप 10 शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol Diesel Rate 17 August 2026
 Petrol Diesel Rate Today (Image- Social Media)
शहर (City) पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली (New Delhi) 102.12 95.20
हैदराबाद (Hyderabad) 115.43 103.58
जयपुर (Jaipur) 113.19 98.25
पुणे (Pune) 111.78 98.44
अहमदाबाद (Ahmedabad) 101.81 97.92
लखनऊ (Lucknow) 102.31 95.79
बैंगलोर (Bangalore) 111.68 99.56
नोएडा (Noida) 101.96 95.44
कोलकाता (Kolkata) 113.51 99.82
गुरुग्राम (Gurugram) 102.97 95.64

10 शहरों में CNG Rate

Petrol Diesel Rate Today
Petrol Diesel Rate Today (Image- Social Media)
शहर (City) CNG कीमत (₹/किग्रा) मूल्य परिवर्तन (₹)
नई दिल्ली (New Delhi) ₹83.09 0.00
मेरठ (Meerut) ₹91.50 0.00
मथुरा (Mathura) ₹100.00 0.00
बैंगलोर (Bangalore) ₹97.00 0.00
चेन्नई (Chennai) ₹97.00 0.00
फिरोजाबाद (Firozabad) ₹99.00 +1.00
एनसीआर (NCR) ₹83.09 0.00
सोनीपत (Sonipat) ₹94.00 0.00
देवास (Dewas) ₹97.50 +0.50
भरतपुर (Bharatpur) ₹97.50 0.00

विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स किया गया शून्य

सरकार ने 14 अगस्त से पेट्रोल को विदेशों में बेचने पर लगने वाले ‘विंडफॉल टैक्स’ को पूरी तरह खत्म करके शून्य कर दिया है। पहले कंपनियों को इसके लिए 3.5 रुपये प्रति लीटर टैक्स देना पड़ता था। आसान शब्दों में समझें तो जब तेल कंपनियों को अचानक बहुत ज्यादा मुनाफा होने लगता है, तब सरकार उन पर यह खास टैक्स लगाती है।

इसे इस साल मई में इसलिए लगाया गया था ताकि कंपनियां ज्यादा मुनाफे के लालच में सारा तेल विदेश ना भेज दें और हमारे देश में पेट्रोल की कमी न हो। दुनिया भर में तेल की कीमतों को देखते हुए सरकार हर 15 दिन में हालात की जांच करती है और जरूरत के हिसाब से इस टैक्स को घटा या बढ़ा देती है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।