PLI योजनाओं से 1.76 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 12 लाख से अधिक रोजगार के अवसर

Summary :

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में बताया कि PLI योजनाओं से 14 क्षेत्रों में मार्च 2025 तक 1.76 लाख करोड़ रुपये का वास्तविक निवेश प्राप्त हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप 16.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई है और 12 लाख से अधिक रोजगार के अवसर मिले है। बता दें कि अब तक, 14 क्षेत्रों में PLI योजनाओं के तहत 806 आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है। इन योजनाओं ने घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित किया है, जिससे उत्पादन में वृद्धि, रोजगार में बढ़ावा और निर्यात को बढ़ावा मिला है। निर्यात में बढ़ोतरी फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र…

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में बताया कि PLI योजनाओं से 14 क्षेत्रों में मार्च 2025 तक 1.76 लाख करोड़ रुपये का वास्तविक निवेश प्राप्त हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप 16.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई है और 12 लाख से अधिक रोजगार के अवसर मिले है। बता दें कि अब तक, 14 क्षेत्रों में PLI योजनाओं के तहत 806 आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है। इन योजनाओं ने घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित किया है, जिससे उत्पादन में वृद्धि, रोजगार में बढ़ावा और निर्यात को बढ़ावा मिला है।

निर्यात में बढ़ोतरी

फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में 2.66 लाख करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। जिसमें योजना के पहले तीन वर्षों में प्राप्त 1.70 लाख करोड़ रुपये का निर्यात भी शामिल है। इस योजना ने भारत को थोक दवाओं का शुद्ध निर्यातक बनाने में योगदान दिया है, जो वित्त वर्ष 2021-22 में शुद्ध आयातक 1,930 करोड़ रुपये से बढ़कर शुद्ध निर्यातक 2,280 करोड़ रुपये हो गया है। इसके परिणामस्वरूप घरेलू विनिर्माण क्षमता और महत्वपूर्ण दवाओं की मांग के बीच के अंतर में भी कमी आई है।

PLI योजना
PLI योजना

54 चिकित्सा उपकरणों का निर्माण

चिकित्सा उपकरणों के लिए PLI योजना के तहत, 21 परियोजनाओं ने 54 चिकित्सा उपकरणों का निर्माण शुरू कर दिया है। इन निर्माण में लीनियर एक्सेलरेटर (LINAC), MRI, सीटी-स्कैन, हार्ट वाल्व, स्टेंट, डायलाइजर मशीन, सी-आर्म, कैथ लैब, मैमोग्राफ, MRI Coil जैसे उच्च उपकरण शामिल हैं।

मोबाइल फोन का निर्यात

उद्योग संघ और DGCIS के अनुसार, मोबाइल का उत्पादन 2020-21 में 2,13,773 करोड़ रुपये से लगभग 146 प्रतिशत बढ़कर 2024-25 में 5,25,000 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान मोबाइल फोन का निर्यात 2020-21 में 22,870 करोड़ रुपये से लगभग 775 प्रतिशत बढ़‌कर 2024-25 में 2,00,000 करोड़ रुपये हो गया है।

ALSO READ: Coal Import में कटौती, 60,681 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाई: मंत्री जी किशन रेड्डी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।