वैश्विक वृद्धि में भारत की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत होगी: CEO बोर्गे ब्रेंडे

Summary :

भारत में स्टार्टअप्स की ताकत, 120 से अधिक यूनिकॉर्न

विश्व आर्थिक मंच (डब्लयूईएफ) के अध्यक्ष और सीईओ बोर्गे ब्रेंडे ने अनुमान लगाया है कि सुधारों की मदद से भारत की वृद्धि दर 7-8% तक पहुँचने की क्षमता है। डब्लयूईएफ दुनिया के कुछ सबसे बड़े नेताओं और विचारकों को एक साथ लाते है, भारत की हर साल बड़ी उपस्थिति रही है और प्राथमिक विषयों में से एक विकास रहा है।

क्या कहा CEO बोर्गे ब्रेंडे ने

CEO बोर्गे ब्रेंडे ने कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं और यह अभी भी बहुत अच्छी तरह से बढ़ रहा है, इस साल 6 प्रतिशत की दर से भारत आगे बढ़ रहा है। लेकिन ऐसा कोई कारण नहीं है कि भारत फिर से 7 प्रतिशत, 8 प्रतिशत की दर से विकास न कर सके, बशर्ते निवेश, बुनियादी ढाँचे, शिक्षा और अनुसंधान एवं विकास में निवेश पर सुधार हों।

भारत में स्टार्टअप्स की अपार ताकत

डब्लयूईएफ अध्यक्ष ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कुछ वर्षों में भारत की हिस्सेदारी कुल वैश्विक वृद्धि में 20 प्रतिशत होगी। यह काफी अविश्वसनीय है, भारत के लिए एक और बात कारगर है कि यहां स्टार्टअप्स की अपार ताकत है। भारत में 1,20,000 से अधिक स्टार्टअप्स हैं। जिससे देश में अब 120 से अधिक यूनिकॉर्न हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह पारिस्थितिकी तंत्र भविष्य की वृद्धि का आधार भी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।