देश में किसानों की स्थिति सुधार के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) चलाई गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों के खाते में हर साल 3 किस्तों में 6 हजार रुपए जमा करवाती है। योजना के तहत अबतक 10 किस्तें किसानों के खाते में जमा हो चुकी हैं। 11वीं किस्त कब आएगी? इसको लेकर किसानों के मन में सवाल हैं।
सरकार ने E-KYC किया अनिवार्य
पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी करने से पहले सरकार ने किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब है कि ई-केवाईसी के बाद ही किसानों को 11वीं किस्त का पैसा मिल पाएगा। किसानों को साल की पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दिया जाता है। इसलिए किसानों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवाना होगा।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 11.78 करेड़ किसान लाभान्वित हो चुके हैं और कुल 1.82 लाख करोड़ रुपये इन किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। हालांकि पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक इस योजना से 12.50 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं।
कैसे करें E-KYC
– PM किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर ‘किसान कॉर्नर’ नाम के लिंक पर क्लिक करें।
– अब पहले विकल्प ई-केवाईसी पर क्लिक करें।
– अब अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
– कैप्चा कोड भरें और सर्च पर क्लिक करें।
– अब आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
– आपको मोबाइल पर एक OTP आयेगा उसे दर्ज़ करें ।
– आपका आधार कार्ड लिंक होते ही ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



