नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक का मार्च 2018 में समाप्त तिमाही में 5,662.76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। एनपीए के मद में नुकसान के उुंचे प्रावधान की जरूरत की वजह से बैंक को यह बड़ा घाटा हुआ। 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक को 3,199.77 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी आय बढ़कर 7,913.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। 2016-17 की इसी तिमाही में आय 7,703.19 करोड़ रुपये थी। बैंक का सकल एनपीए 21.25 प्रतिशत से बढ़कर 27.95 प्रतिशत तथा शुद्ध एनपीए 13.21 प्रतिशत से बढ़कर 16.69 प्रतिशत पर पहुंच गया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



