नई दिल्ली : यात्री वाहन बनाने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय कार इलिट आई 20 का 2018 संस्करण लॉच करने की घोषणा की है जिसकी दिल्ली में शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.04 लाख रुपये है। कंपनी ने यह घोषणा करते हुये कहा कि देश के इस लोकप्रिय प्रीमियम कॉपेक्ट को डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करण लॉच किये गये हैं। कंपनी ने कहा कि इस कार को मैगना एक्जक्युटिव और आस्टा मॉडल में पेश की है।
इसके बाहरी साज सज्जा के साथ ही आंतिरक डिजाइन में कुछ बदलाव किये गये हैं। इसमें एयर कर्टन और डुअल टोन रियर बंपर की पेशकश की गयी है। हुंडई ने इस कार में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है और इसमें छह एयरबैग लगाये गये हैं। इसके साथ ही एबीएस, स्पीड सेंसिंग ऑटो डूर लॉक सहित कई नये फीचर दिये हैं।
यह हैं कार के मुख्य फीचर्स
2018 इलिट आई 20 में 1.4 यू2 सीआरडीआई डीजल है जिसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। पेट्रोल संस्करण 1.2 लीटर कप्पा डुअल वीटीवीटी इंजन है और इसमें पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। इसमें कंपनी ने 17.77 सेटीमीटर का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम औरऑडियो वीडियो नेविगेशन सिस्टम लगाया है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



