शेयर बाजार का शेर! सिर्फ ₹5,000 से खड़ा किया 65,151.6 रुपये से अधिक का साम्राज्य, Rakesh Jhunjhunwala से सीखें अमीरी का खेल

Summary :

Rakesh Jhunjhunwala Success Story: भारतीय शेयर बाजार और इसके दिग्गज इन्वेस्टर्स की बात होती है, तो दिवगंत राकेश झुनझुनवाला का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्हें शेयर बाजार का बिग बुल भी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं उनकी पूरी जर्नी और उनका पूरा सफर कैसा रहा। राकेश झुनझुनवाला ने महज 5,000 रुपये के साथ शेयर मार्केट में एंट्री ली थी और 65,151.6 करोड़ रुपये से अधिक का विशाल साम्राज्य खड़ा कर दिया। Rakesh Jhunjhunwala Success Story: शुरुआती में 80 गुना से ज्यादा का रिटर्न कमाया बता दें कि देश के सबसे बड़े निवेशकों में से…

Rakesh Jhunjhunwala Success Story: भारतीय शेयर बाजार और इसके दिग्गज इन्वेस्टर्स की बात होती है, तो दिवगंत राकेश झुनझुनवाला का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्हें शेयर बाजार का बिग बुल भी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं उनकी पूरी जर्नी और उनका पूरा सफर कैसा रहा। राकेश झुनझुनवाला ने महज 5,000 रुपये के साथ शेयर मार्केट में एंट्री ली थी और 65,151.6 करोड़ रुपये से अधिक का विशाल साम्राज्य खड़ा कर दिया।

Rakesh Jhunjhunwala Success Story: शुरुआती में 80 गुना से ज्यादा का रिटर्न कमाया

बता दें कि देश के सबसे बड़े निवेशकों में से एक राकेश झुनझुनवाला उन कुछ चुनिंदा निवेशकों में से एक थे, जिन्होंने बाजार में छोटी की कैपिटल से शुरुआत कर अरबपति बनने का सफर तय किया था। झुनझुनवाला हमेशा निवेशकों से कहते थे कि शेयर बाजार से मोटा पैसा बनाने के लिए सही रणनीति के साथ घैर्य भी होना आवश्यक है।

उन्होंने इसे स्वयं भी फॉलो किया। झुनझुनवाला ने एक कार्यक्रम में शेयर बाजार के बारे में निवेशकों से कहा था, “मौसम, मौत, मार्केट और महिला के बारे में कोई भी पूर्वानुमान नहीं लगा सकता है और न ही भविष्यवाणी कर सकता है। शेयर बाजार भी ऐसा ही है निवेशकों को धैर्य के साथ काम लेना जरूरी है।”राकेश झुनझुनवाला ने अपनी इसी रणनीति के दम पर टाइटन से 80 गुना से ज्यादा का रिटर्न कमाया।

Rakesh Jhunjhunwala Success Story: पहली बार टाइटन के शेयर खरीदे थे झुनझुनवाला

झुनझुनवाला के दोस्त रहे रमेश दमानी ने एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि कैसे झुनझुनवाला ने पहली बार टाइटन के शेयर खरीदे और वो उनकी जिंदगी की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली कंपनी बनी। दमानी ने कहा कि 2003 में एक ब्रोकर ने झुनझुनवाला को बुलाया और कहा कि कोई अन्य निवेशक टाइटन के शेयर बेचना चाहता है। अगर वह 10 लाख शेयर खरीदते हैं तो कीमत 40 रुपए है और अगर 30 लाख शेयर खरीदते हैं तो कीमत 38 रुपए हैं और अगर 50 लाख शेयर खरीदते हैं तो कीमत 36 रुपए है।

झुनझुनवाला ने टाइटन क्यों चुना?

झुनझुनवाला को 40 रुपये के भाव पर 300 करोड़ रुपये मार्केट कैप के साथ टाइटन एक बेहतरीन ब्रांड लगा। इस वजह से उन्होंने सबसे छोटा लॉट खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने कंपनी को फॉलो करना शुरू कर दिया। दमानी ने आगे बताया कि अगले कुछ वर्षों तक झुनझुनवाला लगातार टाइटन के शेयरों को खरीदते रहे और एक समय पर उनकी हिस्सेदारी कंपनी में बढ़कर 5 प्रतिशत हो गई। दमानी ने बताया कि लोगों को लगता है कि उन्होंने टाइटन के शेयर काफी स्टडी या कुछ अंदरूनी जानकारी के बाद खरीदे थे, लेकिन ऐसा सच नहीं है। उन्होंने टाइटन के शेयर इस वजह से खरीदे थे कि ब्रोकर के पास लॉट था और वह उनके पास पहले आया था।

Rakesh Jhunjhunwala Net Worth: राकेश झुनझुनवाला का नेट वर्थ

कंपनी द्वारा दाखिल नवीनतम शेयरधारिता के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला एंड एसोसिएट्स के पास सार्वजनिक रूप से 28 शेयर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 65,151.6 करोड़ रुपये से अधिक है।

Rakesh Jhunjhunwala Stocks List: दो-चार नहीं बल्कि 39 कंपनियों के करोड़ों शेयर खरीद रखे हैं झुनझुनवाला

क्र. कंपनी का नाम निवेश (₹ करोड़) खरीदे गए शेयर (लगभग)
1 National Aluminium Company 257.6 2.5 करोड़
2 Indiabulls Real Estate 80.3 50 लाख
3 Canara Bank 581.1 2.9 करोड़
4 Federal Bank 776.5 7.57 करोड़
5 Steel Authority of India (SAIL) 843.9 7.25 करोड़
6 Titan Company 10,474.9 4.33 करोड़
7 Tata Communications 426.6 30.75 लाख
8 Escorts Kubota 941.2 64 लाख
9 Autoline Industries 10 17.51 लाख
10 Man Infraconstruction 32.6 30 लाख
11 TV18 Broadcast 150.3 3.5 करोड़
12 NCC Limited 599.2 7.83 करोड़
13 Orient Cement 38.2 25 लाख
14 Prakash Industries 17.2 25 लाख
15 Bilcare 14.3 19.97 लाख
16 D B Realty 22.2 50 लाख
17 Prozone Intu Properties 8.7 31.5 लाख
18 Jubilant Pharmova 605.6 1 करोड़
19 Delta Corp 540.8 2 करोड़
20 Nazara Technologies 896.1 32.94 लाख
21 Anant Raj 67.5 1 करोड़
22 Prakash Pipes 4.7 3.12 लाख
23 Indian Hotels Company 517 2.5 करोड़
24 VA Tech Wabag 169.8 50 लाख
25 Edelweiss Financial Services 118.4 1.51 करोड़
26 Wockhardt 111.6 25 लाख
27 Dishman Carbogen Amcis 106.9 50 लाख
28 Agro Tech Foods 201.6 20 लाख
29 Crisil 1120.9 39.75 लाख
30 Geojit Financial Services 157.5 1.8 करोड़
31 Aptech 299 96.68 लाख
32 Tata Motors 1804.4 3.67 करोड़
33 Fortis Healthcare 819.4 3.19 करोड़
34 Rallis India 524.6 1.90 करोड़
35 Jubilant Ingrevia 596.3 88 लाख
36 Indiabulls Housing Finance 115.4 50 लाख
37 TARC Limited 19.6 46.95 लाख
38 The Mandhana Retail Ventures 2.8 16.30 लाख
39 Karur Vysya Bank 177.9 3.5 करोड़

पत्नी रेखा झुनझुनवाला संभाल रही कारोबार

बता दें, राकेश झुनझुनवाला की शेयर बाजार में शुरुआत से ही रुचि थी। 1985 में कॉलेज की पढ़ाई के समय से ही उन्होंने बाजार में ट्रेड करना शुरू कर दिया है। उनका शुरुआती निवेश 5,000 रुपए के आसपास था। उस दौरान सेंसेक्स करीब 150 अंक के आसपास था। अगस्त 2022 को मृत्यु के समय उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 5.8 अरब डॉलर थी। उनकी मृत्यु के बाद झुनझुनवाला के कारोबार को उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला संभाल रही है। रेखा झुनझुनवाला फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की सूची में भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: डेटा सेंटर से AI तक! 2035 तक टेक्नोलॉजी सेक्टर में विस्तार करेगा Adani Group, ₹9100000000000 का होगा बड़ा निवेश

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।