Poha Packaging Viral Video: आज के समय में भारत ही नहीं, दुनिया के कोने-कोने में हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे, तो अपने भी कई वायरल वीडियो जरूर देखे होंगे। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके पास अपना फोन नहीं होता है, फिर भी वो लोग आपको सोशल मीडिया पर दिख जाएंगे। आजकल बच्चे भी अपने मां-बाप के फोन में सोशल मीडिया चला लेते हैं।

लेकिन आज जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे देख कर हर कोई हैरान हो गया है, क्योंकि अपनी हेल्थ की वजह से लोग अपने खाने पीने का बेहद ध्यान रखते हैं। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो देखे होंगे, जिसमें खाने की चीजों को लेकर लोग बहुत ज्यादा कम्प्लेन करते हैं, क्योंकि आजकल खाने-पीने की चीज़ों में इतनी ज्यादा मिलावट होने लगी है कि लोगो की हेल्थ खराब हो रही है। ये जो Poha Packaging Viral Video है, इसमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
Unhygienic Food Packaging Viral Video: पोहा की पैकिंग करते लोगों का वीडियो वायरल
Viral Video: यहां देखें वायरल वीडियो
पोहा खाना भी बंद करना पड़ेगा 🥲🥲 pic.twitter.com/x3KLBGZZkJ
— Byomkesh (@byomkesbakshy) February 18, 2026
जिस वायरल वीडियो को आप देख रहे हैं, उसमें नजर आ रहा है कि लोग पोहे की पैकिंग कर रहे हैं, मगर उनका तरीका, वीडियो के वायरल होने का कारण है। दरअसल, एक जगह पर बहुत सारा चिवड़ा रखा हुआ है और वहीं पर दो लोग बैठे हुए हैं। एक पैकेट में चिवड़ा डाल रहा है, तो दूसरा उसका वजन करके पैक कर रहा है। मगर सफाई, वो तो दूर-दूर तक नहीं दिख रही है। ये खुद चिवड़ा पर बैठे हुए हैं और वहीं से उठाकर उसे पैक कर रहे हैं। अब सोचिए, यह देखने के बाद तो लोगों का पोहा से भी मन उठ जाएगा और वो हाथ जोड़ लेंगे। आप भी इस वीडियो को जरूर देखें।
Poha Packaging Viral Video: पोहा प्रेमियों को हुई नफरत

हर वीडियो की तरह इस वीडियो को भी एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जब से सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को देखा है, तब से वो लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग तो कमेंट में अजीबो-गरीब बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कुछ खाने लायक भी नहीं है देश में। दूसरे ने लिखा- हद कर दी इन लोगों ने अब। तीसरे ने लिखा- पोहे से नहा लिया। वहीं एक यूजर ने FSSAI को टैग करते हुए लिखा कि कुछ तो करो, किस बात की सैलरी लेते हो।


Download Android App
Download iOS App




