‘362 करोड़ की नेटवर्थ, ग्लोबल पहचान और Chanel की पहली भारतीय CEO! जानें कौन हैं लीना नायर

Summary :

Leena Nair Net Worth: भारतीय महिला Businessman की चर्चा लीना नायर के बिना अधूरी मानी जाती है। अपनी मेहनत, लगन और नेतृत्व क्षमता के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट जगत में खास पहचान बनाई है। आज वह फ्रांस के मशहूर लग्जरी ब्रांड Chanel की ग्लोबल सीईओ हैं। उनकी सफलता भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान का भी प्रतीक है। साधारण परिवार से वैश्विक पहचान तक लीना नायर का जन्म 11 जून 1969 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक हिंदू मलयाली परिवार में हुआ। उनके माता-पिता शिक्षा को बेहद महत्व देते थे और उन्होंने लीना को पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया।…

Leena Nair Net Worth: भारतीय महिला Businessman की चर्चा लीना नायर के बिना अधूरी मानी जाती है। अपनी मेहनत, लगन और नेतृत्व क्षमता के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट जगत में खास पहचान बनाई है। आज वह फ्रांस के मशहूर लग्जरी ब्रांड Chanel की ग्लोबल सीईओ हैं। उनकी सफलता भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान का भी प्रतीक है।

साधारण परिवार से वैश्विक पहचान तक

Leena Nair Net Worth (Image- Social Media)
Leena Nair Net Worth (Image- Social Media)

लीना नायर का जन्म 11 जून 1969 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक हिंदू मलयाली परिवार में हुआ। उनके माता-पिता शिक्षा को बेहद महत्व देते थे और उन्होंने लीना को पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। वह होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल की पहली महिला ग्रेजुएट बैच का हिस्सा रहीं। बचपन से ही उन्होंने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने परिवार में उच्च शिक्षा हासिल करने वाली पहली महिला बनीं।

Leena Nair Net Worth: निजी जीवन और संपत्ति

लीना नायर का निजी जीवन सादगी भरा है। उनके पति कुमार नायर एक फाइनेंशियल सर्विसेज उद्यमी हैं और उनके दो बेटे हैं। अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग 4 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 362 करोड़ रुपये) बताई जाती है।

Leena Nair Education: पढ़ाई में Outstanding Achievements

Leena Nair Net Worth (Image- Social Media)
Leena Nair Net Worth (Image- Social Media)

लीना ने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और गोल्ड मेडल के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने 1992 में प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI – Xavier School of Management से एमबीए किया। शिक्षा के दौरान ही उन्होंने नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर में शानदार करियर

लीना नायर के करियर की शुरुआत Hindustan Unilever Limited में समर इंटर्न के रूप में हुई। 1992 में उन्हें मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्होंने फैक्ट्री, सेल्स और कॉर्पोरेट ऑफिस सहित कई अहम विभागों में काम किया। पुरुष प्रधान माहौल में भी उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत से खुद को साबित किया। 2007 में वह कंपनी में ह्यूमन रिसोर्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनीं। यह उपलब्धि उन्हें सबसे कम उम्र के नेताओं में शामिल करती है और वह कंपनी की मैनेजमेंट कमेटी में पहुंचने वाली पहली महिला भी बनीं।

2016 में लीना नायर यूनिलीवर की पहली महिला, पहली एशियाई और सबसे युवा चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) बनीं। उन्होंने कंपनी में जेंडर बैलेंस बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई और वैश्विक नेतृत्व में 50-50 लैंगिक संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leena Nair Chanel: Chanel की पहली भारतीय सीईओ

Leena Nair Net Worth (Image- Social Media)
Leena Nair Net Worth (Image- Social Media)

दिसंबर 2021 में लीना नायर को Chanel का ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया गया। यह कंपनी के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में ऐतिहासिक फैसला था। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय और दूसरी महिला बनीं। इससे पहले इस पद पर Maureen Chiquet रह चुकी थीं। उनकी नियुक्ति ने यह दिखाया कि भारतीय नेतृत्व अब वैश्विक स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

सम्मान और उपलब्धियां

लीना नायर को उनके योगदान के लिए कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं। 2025 में उन्हें ब्रिटेन के प्रतिष्ठित CBE (कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर) सम्मान से नवाजा गया। इससे पहले 2017 में उन्हें Elizabeth II की ओर से भी सम्मान मिला था। 2021 में फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में उन्हें 68वां स्थान मिला।

लीना नायर की कहानी बताती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी व्यक्ति दुनिया के सबसे बड़े मंच तक पहुंच सकता है। उनका जीवन भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करता है कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती।

यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty में गिरावट, देखें टॉप गेनर शेयर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।