Holi Special Trains 2026: रंगो का त्योहार होली नजदीक आ रहा है। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग इस त्योहार को मनाने के लिए अपने घर जाते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे ने होली के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। पूर्व मध्य रेल के CPRO सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने 9 जोड़ी यानी 18 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के परिचालन से यूपी-बिहार के लोगों को होली के दौरान घर आने में कोई परेशानी नहीं होगी।
IRCTC New Trains for Holi: ओडिशा, यूपी, बिहार और गुजरात के लिए होली स्पेशल ट्रेनें

-
पुरी-पटना-पुरी स्पेशल (गाड़ी संख्या 08439/08440):
-
गाड़ी 08439: पुरी से 28 फरवरी से 28 मार्च तक हर शनिवार 14:55 बजे चलेगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी।
-
गाड़ी 08440: पटना से 1 से 29 मार्च तक हर रविवार 13:30 बजे चलेगी और अगले दिन 09:45 बजे पुरी पहुंचेगी।
-
-
उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल (गाड़ी संख्या 09031/09032):
-
गाड़ी 09031: उधना से 22 फरवरी से 29 मार्च तक हर रविवार 11:25 बजे चलेगी और हसनपुर रोड 20:00 बजे पहुंचेगी।
-
गाड़ी 09032: हसनपुर रोड से 23 फरवरी से 30 मार्च तक हर सोमवार 21:45 बजे चलेगी और उधना 15:00 बजे पहुंचेगी।
-
-
चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (गाड़ी संख्या 07005/07006):
-
गाड़ी 07005: चर्लपल्ली से 23, 28 फरवरी और 01 मार्च को 22:00 बजे चलेगी और रक्सौल 16:50 बजे पहुंचेगी।
-
गाड़ी 07006: रक्सौल से 26 फरवरी, 03 और 04 मार्च को 03:15 बजे चलेगी और चर्लपल्ली 19:40 बजे पहुंचेगी।
-
-
गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल (गाड़ी संख्या 09451/09452):
-
गाड़ी 09451: गांधीधाम से 6 से 27 मार्च तक हर शुक्रवार चलेगी और भागलपुर पहुंचेगी।
-
गाड़ी 09452: भागलपुर से 9 से 30 मार्च तक हर सोमवार चलेगी और गांधीधाम पहुंचेगी।
-
-
दानकुनी-आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल (गाड़ी संख्या 03009/03010):
-
गाड़ी 03009: दानकुनी से 28 फरवरी और 07 मार्च को 00:20 बजे चलेगी और आनंद विहार 11:00 बजे पहुंचेगी।
-
गाड़ी 03010: आनंद विहार से 1 और 08 मार्च को 15:00 बजे चलेगी और दानकुनी 23:30 बजे पहुंचेगी।
-
-
मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल (गाड़ी संख्या 03435/03436):
-
गाड़ी 03435: मालदा टाउन से 2, 9 और 16 मार्च को 09:30 बजे चलेगी और आनंद विहार 13:40 बजे पहुंचेगी।
-
गाड़ी 03436: आनंद विहार से 3, 10 और 17 मार्च को 15:35 बजे चलेगी और मालदा टाउन 22:30 बजे पहुंचेगी।
-
-
सियालदह-गोरखपुर-सियालदह स्पेशल (गाड़ी संख्या 03131/03132):
-
गाड़ी 03131: सियालदह से 26 फरवरी, 2 और 5 मार्च को 23:50 बजे चलेगी और गोरखपुर 18:00 बजे पहुंचेगी।
-
गाड़ी 03132: गोरखपुर से 27 फरवरी, 3 और 6 मार्च को 21:00 बजे चलेगी और सियालदह 16:20 बजे पहुंचेगी।
-
-
आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल (गाड़ी संख्या 03525/03526):
-
गाड़ी 03525: आसनसोल से 28 फरवरी और 2 मार्च को 19:15 बजे चलेगी और गोरखपुर 09:15 बजे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 03526: आसनसोल स्पेशल 01 एवं 03 मार्च, गोरखपुर से 12.15 बजे खुलकर 17.10 बजे हाजीपुर, 20.20 बजे बरौनी रुकते हुए अगले दिन 04.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
-
Railway Announcements Holi Travel: इन क्षेत्रों के लिए ट्रेनों की विशेष व्यवस्था

दिल्ली के आनद विहार टर्मिनल से बिहार और बंगाल के विभिन्न हिस्सों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। मालदा टाउन और डानकुनी से आने वाली गाड़ियां किउल, गया और डीडीयू के रास्ते चलेंगी। वहीं, दक्षिण भारत से आने वाले यात्रियों के लिए चर्लापल्ली-रक्सौल स्पेशल गाड़ी की घोषणा की गई है। यह ट्रेन रांची, धनबाद और समस्तीपुर के रास्ते नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों तक पहुंचेगी. इसके अतिरिक्त, गांधीधाम-भागलपुर और सियालदह–गोरखपुर मार्ग पर भी विशेष फेरे लगाए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App




