खौफनाक राज का विस्फोट! इस Mysterious अलमारी से निकलेगा 1 ऐसा आतंक, जिसे देखकर कांप उठेंगे आप!

Summary :

The Wardrobe Poster Release: बॉलीवुड की अपकमिंग सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म द वार्डरोब का पहला लुक पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और डर दोनों ही पैदा कर दिए हैं। आइये जानते है कब होगी ये फिल्म रिलीज़। The Wardrobe movie: पोस्टर में दिखी रहस्यमयी अलमारी, बढ़ा सस्पेंस जारी किए गए पोस्टर में एक पुरानी लकड़ी की अलमारी दिखाई गई है, जो आधी खुली हुई है। अलमारी के अंदर से लाल रंग की डरावनी रोशनी बाहर आ रही है। अंदर एक सफेद कपड़े पहने रहस्यमयी महिला की धुंधली झलक नजर आती है, जिससे कहानी को लेकर…

The Wardrobe Poster Release: बॉलीवुड की अपकमिंग सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म द वार्डरोब का पहला लुक पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और डर दोनों ही पैदा कर दिए हैं। आइये जानते है कब होगी ये फिल्म रिलीज़।

The Wardrobe movie: पोस्टर में दिखी रहस्यमयी अलमारी, बढ़ा सस्पेंस

The Wardrobe movie
The Wardrobe movie ( Source : Social Media )

जारी किए गए पोस्टर में एक पुरानी लकड़ी की अलमारी दिखाई गई है, जो आधी खुली हुई है। अलमारी के अंदर से लाल रंग की डरावनी रोशनी बाहर आ रही है। अंदर एक सफेद कपड़े पहने रहस्यमयी महिला की धुंधली झलक नजर आती है, जिससे कहानी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पोस्टर का बैकग्राउंड काफी डार्क रखा गया है, जो फिल्म के माहौल को और भी हॉरिफाइंग बनाता है।

फिल्म का नाम ‘द वार्डरोब’ यानी अलमारी पर आधारित है, जिससे साफ है कि कहानी का मुख्य रहस्य इसी अलमारी से जुड़ा होगा। पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में सुपरनैचुरल तत्वों का खास इस्तेमाल किया गया है। हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए यह एक नई और दिलचस्प पेशकश मानी जा रही है।

Bollywood horror movie 2026: पोस्टर में क्या दिख रहा है?

Bollywood horror movie 2026
Bollywood horror movie 2026 ( Source : Social Media )

24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी यह फिल्म पोस्टर में एक पुरानी लकड़ी की अलमारी को दिखाया गया है, जो आधी खुली पड़ी है और उसकी इंडोर ओर से लाल चमक निकल रही है। अलमारी के अंदर एक खून से सनी सफेद पोशाक पहने रहस्यमयी महिला की झलक दिखाई देती है, जो सस्पेंस का माहौल बनाती है।

Horror movie April 2026 release: स्टार कास्ट और टीम

Horror movie April 2026 release
Horror movie April 2026 release ( Source: Social Media )

इस फिल्म में दिव्या अग्रवाल और रजनीश दुग्गल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सौरभ चौबे  ने किया है। निर्माण ज्योति राज गवाली और सह-निर्माता राज गवाली हैं। कुल मिलाकर, पोस्टर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें इसके ट्रेलर पर टिकी हैं। क्या यह अलमारी अपने अंदर छिपे राज से दर्शकों को डराने में सफल होगी? इसका जवाब 24 अप्रैल को बड़े पर्दे पर मिलेगा।

Read More: Salman Khan की को-एक्ट्रेस Pravina Deshpande अब नही रहीं, जानें एक्ट्रेस के निधन की वजह…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।