मुजफ्फरपुर में 9वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी थाने पहुंचकर खुद को किया सरेंडर; बोला- किसी और से क्यों बात की?

Summary :

Boyfriend Shot Girlfriend in Muzaffarpur: बिहार में एक ओर विपक्ष जहां सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर है, वहीं अपराधी भी प्रतिदिन बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बीच, पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। इस बीच, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर देने की घटना से लोग डरे हुए हैं। दरअसल, यह पूरा मामला मंसूरपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां अपराधी ने देर रात घटना को अंजाम दिया। Girlfriend Murder in Muzaffarpur: क्या है पूरा मामला? बताया…

Boyfriend Shot Girlfriend in Muzaffarpur: बिहार में एक ओर विपक्ष जहां सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर है, वहीं अपराधी भी प्रतिदिन बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बीच, पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। इस बीच, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर देने की घटना से लोग डरे हुए हैं। दरअसल, यह पूरा मामला मंसूरपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां अपराधी ने देर रात घटना को अंजाम दिया।

Girlfriend Murder in Muzaffarpur: क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि पूरे परिवार के लोग रात में खाना-पीना कर सो गए थे। इस दौरान जब मृतक छात्रा के पिता रात को दो बजे के करीब अपना कमरा खोलकर बाहर निकले तो आंगन में बेटी का खून से लथपथ शव को देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। मृतक की मां ने बताया कि उनकी पुत्री रात को घर में सो रही थी, अचानक देर रात शोर हुआ, दरवाजा खोला तो आंगन में बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। घटना कैसे हुई, ये उन्होंने नहीं देखा। आशंका जताई जा रही है कि मृतक बाथरूम के लिए उठी होगी और बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Muzzaffarpur Crime News: पुलिस का बयान (Boyfriend Shot Girlfriend in Muzaffarpur)

पुलिस हालांकि हत्या के कारणों को लेकर अब तक कुछ नहीं कह रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है, लेकिन हत्या के सही कारणों की जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘बेटी गई, बेटा भी मारा जाएगा’, जहानाबाद में NEET छात्रा के घर में फेंका धमकी भरा पर्चा, इलाके में मचा हड़ंकप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।