भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty में गिरावट, देखें टॉप गेनर शेयर

Summary :

Stock Market Today 18 Feb: भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिनों से उतार चढ़ाव जारी है। आज भी बाजार की शुरूआत सपाट हुई है। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 83,458 और निफ्टी एक अंक की बढ़त के साथ 25,724 पर था। वहीं खबर लिखते समय तक सुबह 10.30 बजे Sensex में 0.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और Nifty में 0.17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी सर्विसेज लाल निशान में थे। Stock Market Today 18 Feb शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम मेटल…

Stock Market Today 18 Feb: भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिनों से उतार चढ़ाव जारी है। आज भी बाजार की शुरूआत सपाट हुई है। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 83,458 और निफ्टी एक अंक की बढ़त के साथ 25,724 पर था। वहीं खबर लिखते समय तक सुबह 10.30 बजे Sensex में 0.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और Nifty में 0.17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी सर्विसेज लाल निशान में थे।

Stock Market Today 18 Feb

Stock Market Today
Stock Market Today

शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम मेटल शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मेटल करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी रियल्टी हरे निशान में थे। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 172 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,054 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 59 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,208 पर था।

Top Gainers and Losers Shares Today

Stock Market Today
Stock Market Today

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, बीईएल, आईटीसी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, सन फार्मा, टाइटन, इंडिगो, इटरनल, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल गेनर्स थे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे।

Expert on Share Market

शेयर बाजार के जानकारों ने कहा कि तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजें और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक घटनाक्रम से निवेशकों की सकारात्मक धारणा को बल मिला है। हालांकि, एआई के चलते आईटी शेयरों में उठापटक रह सकती है।

Asian Market Today

वैश्विक स्तर पर शंघाई, सोल और हांगकांग जैसे बड़े बाजार लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बंद हैं। टोक्यो, बैंकॉक और जाकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1.13 प्रतिशत बढ़कर 57,205 पर पहुंच गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.52 प्रतिशत बढ़कर 26,705 पर पहुंच गया।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Metal Shares ने बनाया दबाव, देखें एशियाई बाजार का हाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।