गुब्बारे नहीं चलते-फिरते बम! लिफ्ट में फटे ‘Ballons’, धमाके के बाद लगी आग, 3 लोग झुलसे, देखें Viral Video

Mumbai Hydrogen Balloon Burst

Mumbai Hydrogen Balloon Burst: मुंबई के गोरेगांव की एक सोसायटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। यहां गैस से भरे बैलून लिफ्ट में फट गए। इस दौरान एक युवती समेत 2 अन्य लोग लिफ्ट में मौजूद थे, ब्लास्ट की चपेट में आने से तीनों लोग झुलस गए। गुब्बारों में ज्वलनशील गैस भरी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि इस लापरवाही पर पुलिस ने गैस गुब्बारा बेचने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

Hydrogen Balloon Explosion: लिफ्ट में फटे गुब्बारे

Mumbai Hydrogen Balloon Burst
Hydrogen Balloon Explosion (Image- Social Media)

यह घटना मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में अनमोल टॉवर की लिफ्ट में दोपहर के समय हुई। वीडियो में आप देख सकते है कि लिफ्ट में सबसे पहले ट्रॉली लिए एक लड़की आती है, उसके पीछे एक लड़का हाथ में गुब्बारे लेकर आता हैं और साथ ही एक लड़का और लिफ्ट में एंटर करता है।एलीवेटर के पूरी तरीके से बंद होने से पहले ही धमाका हो जाता है।

लड़की और 2 लड़के भागकर लिफ्ट से बहार निकल जाते हैं। लड़की अपना ट्रॉली बैग भी लिफ्ट में ही छोड़ देती है। यह बात सामने आई है कि हीलियम गुब्बारे ज्वलनशील नहीं होते, वहीं हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे बहुत ज़्यादा ज्वलनशील होते हैं। ऐसे में गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस होने की संभावना जताई जा रही है।

CCTV Viral Video Mumbai: यहां देखें वायरल वीडियो

Anmol Tower Lift Accident: धमाके में लड़की और लड़के गंभीर रूप से घायल

Mumbai Hydrogen Balloon Burst
Anmol Tower Lift Accident (Image- Social Media)

इस घटना ने गुब्बारों को लेकर खौफ खड़ा कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि इस धमाके में लड़की और लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने गुब्बारा बेचने वाले के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। हालांकि गुब्बारों को भरने के लिए उसने किस तरह की गैस का इस्तेमाल किया था, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि हीलियम गुब्बारे ज्वलनशील नहीं होते हैं, लेकिन हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे अत्यंत ज्वलनशील होते हैं। उस व्यक्ति ने उस तरह के कुछ गुब्बारे लिए थे या नहीं, इसकी जांच भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ऑर्डर देने कब्रिस्तान पहुंचा डिलीवरी एजेंट, ग्राहक बोली ‘क्या भूतों से लगता है डर? हैरान कर देगी यह अजीबो गरीब वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।