नई दिल्ली : सरकार नई पीढ़ी की कंपनियों यानी स्टार्टअप को प्रोत्साहित किए जाने के आधार पर राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को रैंकिंग की घोषणा जुलाई में कर सकती है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि रैंकिंग के लिए काम चल रहा है। उम्मीद है कि हम इसे जुलाई के शुरू में जारी करेंगे।
वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अधीन आने वाला औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग इस दिशा में काम कर रहा है। यह रैंकिंग राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में स्टार्टअप माहौल को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए गए कदमों पर आधारित होगी। अधिकारी ने कहा कि यह रैंकिंग विभिन्न कार्य बिंदुओं पर आधारित होगी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने देश में संभावनाशील उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप इंडिया कार्य योजना शुरू की है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



